फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   93 लाख की लागत से इल्तिफातगंज नगर में सुधरेगी आवागमन व्यवस्था

93 लाख की लागत से इल्तिफातगंज नगर में सुधरेगी आवागमन व्यवस्था

Wed, 20 Feb 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
93 लाख की लागत से इल्तिफातगंज नगर में सुधरेगी आवागमन व्यवस्था
अंबेडकरनगर। इल्तिफातगंज नगर क्षेत्र के तीन मोहल्लों में 93 लाख की लागत से आवागमन की सुविधा चाक चौबंद की जाएगी। नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नया सवेरा योजना के तहत तीन मोहल्लों के चार संपर्क मार्गों पर इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन



इसके अलावा अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग स्थित छोटी नहर से इल्तिफातगंज चौराहा स्थित जयराम वर्मा प्रतिमा तक सड़क के दोनों तरफ लगभग 70 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जाएगा। इससे इल्तिफातगंज नगर में होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। मार्ग व नाला निर्माण के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी भी प्रदान कर दी है। धन उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इससे लगभग 15 हजार की आबादी व अन्य लोगों को आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन



नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किलों का सामना न करना पड़े, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार विभिन्न प्रकार की योजनाओं के तहत न सिर्फ नई सड़कों का निर्माण करा रही है, बल्कि क्षतिग्रस्त सड़कों की भी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी क्रम में नगर पंचायत इल्तिफातगंज में भी नागरिकों की आवागमन संबधी समस्या को दूर करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नया सवेरा योजना के तहत आजादनगर, ईश्वरनगर व अंबेडकरनगर मोहल्ले के चार क्षतिग्रस्त मार्गों का इंटरलॉकिंग कार्य का प्रस्ताव बीते दिनों शासन को भेजा गया था। 93 लाख रुपये से होने वाले कार्य को बीते दिनों ही शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी। सिर्फ शासन से धन उपलब्ध होने का इंतजार है। उम्मीद है कि जल्द ही धन भी निर्गत हो जाएगा।


उधर, एक नाले का भी निर्माण कराया जाएगा, इससे लगभग 15 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। वरिष्ठ लिपिक नियाज अहमद ने बताया कि चार बड़े संपर्क मार्गों के इंटरलॉकिंग व नाला निर्माण कार्य को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। धन मिलने के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।


इंसेट
70 लाख रुपये खर्च कर बनवाया जाएगा नाला
नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नाले के निर्माण को भी शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। बताया कि अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग स्थित छोटी नहर से इल्तिफातगंज चौराहा स्थित जयराम वर्मा प्रतिमा तक सड़क के दोनों तरफ लगभग 70 लाख रुपये की लागत से बड़े नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव भी शासन ने मंजूर कर दिया है। शीघ्र ही धन उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद नाले का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा।



वर्जन
शीघ्र शुरू होगा निर्माण
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सवेरा योजना के तहत चार मार्गों के इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। लगभग 93 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा। इसके अलावा लगभग 70 लाख रुपये की लागत से सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण भी कराया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - उमेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत इल्तिफातगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed