फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   किछौछा जा रहे जायरीन से भरा मैजिक पलटा, आठ घायल

किछौछा जा रहे जायरीन से भरा मैजिक पलटा, आठ घायल

Fri, 08 Feb 2019 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
किछौछा जा रहे जायरीन से भरा मैजिक पलटा, आठ घायल
किछौछा जा रहे जायरीन से भरा मैजिक पलटा, आठ घायल
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह जियारत के लिए जा रही जायरीन से भरा मैजिक वाहन बसखारी थाना अंतर्गत मसड़ा बाजार के निकट गुरुवार देर शाम अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार 8 जायरीन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मैजिक वाहन से जायरीन विश्व प्रसिद्ध किछौछा जा रहे थे। वे सभी बसखारी थाना अंतर्गत मसड़ा बाजार के पास पहुंचे, तो इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक से बचने के लिए वाहन अनियंत्रित हो गया। जब तक चालक उसे नियंत्रित करता, तब तक वह सड़क के किनारे पलट गया। चीख पुकार पर इर्दगिर्द मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे जायरीन को बाहर निकाला।
विज्ञापन


दुर्घटना में झारखंड प्रांत के चंदौली जनपद के कोड़रिया निवासी रुस्तम (32) पुत्र मो. इस्माईल, उसकी पत्नी हकीमुन्निशा (28), पुत्री नाजो (10), झारखंड के डेल्टागंज निवासी शौकत अली (56) पुत्र जब्बार, पत्नी सैय्यदा परवीन (45), गुलजहां (42) पत्नी शमशाद निवासिनी उदयपुर मिर्जापुर शाहजहांपुर, पुत्री कुलसूम (18), मोहिरुद्दीन (52) पुत्र मंसूर निवासी कमालपुर चंदौली झारखंड घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद सभी घायल किछौछा चले गए। घटना में वाहन चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सम्मनपुर के मजीसा गांव निवासी बृजेश (36) पुत्र संतलाल गुरुवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत जैतपुर निवासी संजय (44) अपनी पत्नी कृष्णावती (40) व पुत्री नेहा (18) के साथ गुरुवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।


अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत गणेशपुर गांव निवासी राकेश (38) पुत्र वंशराज शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बृजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed