फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, भड़का आक्रोश

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, भड़का आक्रोश

Tue, 05 Feb 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, भड़का आक्रोश
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर बाजार में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या का आरोप लगाते हुए परिवारीजनों ने बाजारवासियों के साथ सुरहुरपुर बाजार में अंबेडकरनगर-वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर मालीपुर, जलालपुर व जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ जलालपुर ने समझाकर लगभग आधा घंटे तक चला जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन



पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के चौकी बेलवाई अंतर्गत चमनपुर गांव निवासी शिवकुमार (20) पुत्र चवन्नी मंगलवार को बाइक से मालीपुर बाजार गया था। खरीदारी के बाद देर शाम वह घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह सुरहुरपुर बाजार पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक ट्रक लेकर भाग गया। इस बीच परिवारीजन मौके पर पहुंचे। हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए उन्होंने बाजारवासियों के साथ सुरहुरपुर बाजार में अंबेडकरनगर-वाराणसी मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण मामले में हत्या का केस दर्ज करने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही मालीपुर एसओ रामनिवास टीम के साथ मौके पर पहुंचे।सीओ जलालपुर अमरबहादुर ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देकर लगभग आधा घंटे तक चला जाम खत्म कराया। बताया कि ट्रक बरामद कर लिया गया है। चालक भाग गया। एसओ ने बताया कि मौत को लेकर केस दर्ज हुआ है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि उसमें हत्या जैसी कोई बात आती है, तो संबंधित धाराएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed