फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे 709 फरियादी

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे 709 फरियादी

Tue, 05 Feb 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे 709 फरियादी
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 709 फरियादियों ने संबंधित तहसील मुख्यालयों पर पहुंचकर अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। 33 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन



अकबरपुर तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही लंबित मामलों का भी निस्तारण अतिशीघ्र किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन



आने वाले फरियादियों से आह्वान किया कि छोटे-छोटे मामलों को आपस में ही सुलह समझौते से निपटारा कर लिया जाए। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय समय पर गावों में चौपाल लगाकर छोटे छोटे मामलों का निस्तारण करें। इस मौके पर 162 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसके सापेक्ष 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एएसपी अशोक कुमार राय, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, बीएसए अतुल कुमार सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




टांडा प्रतिनिधि के अनुसार, सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 113 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष 6 शिकायतों का निस्तारण हुआ। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, एडीएम गिरिजेश त्यागी की मौजूदगी में कुल 182 मामले आए। 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।



भीटी प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम रामशंकर की मौजूदगी में कुल 112 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मात्र 1 शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हुुआ। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम भरतलाल सरोज की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 140 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष 8 का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed