फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   फुटबाल के लीग मैच में मध्यप्रदेश व उतराखंड ने दर्ज की जीत

फुटबाल के लीग मैच में मध्यप्रदेश व उतराखंड ने दर्ज की जीत

Thu, 31 Jan 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल के लीग मैच में मध्यप्रदेश व उतराखंड ने दर्ज की जीत
मध्यप्रदेश व उत्तराखंड ने लीग मैच जीते
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। दिनेश प्रताप सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया मैसी कप फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला बालाघाट एकेडमी मध्यप्रदेश व शाहजहांपुर के बीच हुआ। इसमें मध्यप्रदेश की टीम ने 2-1 के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि दूसरा मुकाबला डीएफए कैमूर भभुआ बिहार व गढ़वाल रायफल उत्तराखंड के बीच हुआ। इसमें उत्तराखंड की टीम ने 5-1 गोल के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज खेल मैदान में चल रही दिनेश प्रताप सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन की शुरुआत मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर परिचय प्राप्त किया, और भविष्य में खेल से जुड़े रहने का आह्वान किया। कहा कि खेल का क्षेत्र काफी विशाल है, और युवाओं को इसमें अपना कैरियर अवश्य तलाशना चाहिए। विशिष्ट अतिथि बीएन इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। पहला मुकबला बालाघाट एकेडमी मध्यप्रदेश व शाहजहांपुर की टीम के बीच हुआ।
विज्ञापन


इसमें मध्यप्रदेश की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2 गोल किए, जबकि शाहजहांपुर की टीम सिर्फ 1 गोल कर सकी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश ने 2-1 गोल के अंतर से जीत दर्ज कर लिया। इसके बाद दूसरा मुकाबला डीएफए कैमूर भमुआ बिहार व गढ़वाल रायफल उत्तराखंड के बीच हुआ। इसमें गढ़वाल रायफल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। गढ़वाल रायफल के खिलाड़ियों ने 5-1 गोल के अंतर से धमाकेदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्णायक की भूमिका धीरज कुमार, उपेन्द्र शुक्ल, प्रदीप मिश्र व इफ्तार ने निभाई। खेल को सफल बनाने में दूधनाथ यादव, प्रभाशंकर, अभिषेक जायसवाल, विनोद दुबे, सत्येन्द्र सिंह, मंसूर खान, देव भाष्कर सिंह व श्रीपाल सिंह आदि ने सहयोग किया। 31 जनवरी का मुकाबला रूपईडीहा व मऊ के बीच होगा। संरक्षक पवन पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिता कुशलतापूर्वक चल रही है। इस प्रतियोगिता से जिले के खिलाड़ियों को प्रेरणा लेने का बड़ा मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed