{"_id":"6ab7f17885ffc5056509d6ee","slug":"rise-in-fever-patients-pressure-on-pathology-labs-for-testing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-165733-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बुखार के मरीज बढ़े, पैथोलॉजी में जांच का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बुखार के मरीज बढ़े, पैथोलॉजी में जांच का दबाव
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
अंबेडकरनगर। मौसम में बदलाव और बारिश के बीच जिला अस्पताल में बुखार व संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इससे पैथोलॉजी में जांच का दबाव भी बढ़ा है। पहले जहां रोजाना करीब 50 से 60 मरीजों की जांच होती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 120 से 140 तक पहुंच गई है।
शनिवार को भी अलग-अलग जांच के लिए 80 से अधिक नमूने लिए गए। बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द, कमजोरी और ठंड लगने जैसे लक्षण वाले मरीजों की चिकित्सकीय सलाह पर सीबीसी, मलेरिया, डेंगू समेत अन्य जांच कराई जा रही है। बारिश के बाद जलभराव और मच्छरों की संख्या बढ़ने से मच्छरजनित बीमारियों के संदिग्ध मरीजों की भी जांच हो रही है।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. योगेश वर्मा ने बताया कि मरीजों के लक्षण के आधार पर चिकित्सक आवश्यक जांच की सलाह देते हैं। डेंगू और मलेरिया के संदिग्ध मामलों में भी जरूरत के अनुसार जांच कराई जा रही है। उन्होंने बुखार होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि पैथोलॉजी में सभी जरूरी जांच की सुविधा उपलब्ध है। मरीजों को समय से रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपचार शुरू करने में देरी न हो।