{"_id":"6ab7f9bfbf454f957f0ed350","slug":"crops-damaged-by-rain-administration-initiates-survey-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-165723-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बारिश से फसलों को नुकसान, प्रशासन ने शुरू कराया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बारिश से फसलों को नुकसान, प्रशासन ने शुरू कराया सर्वे
विज्ञापन
जलालपुर क्षेत्र में गिरी धान की फसल। संवाद
अंबेडकरनगर। लगातार हो रही बारिश से प्रभावित फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन ने स्थलीय सर्वे शुरू करा दिया है। शनिवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने अकबरपुर व महरुआ क्षेत्र में पहुंचकर बारिश से प्रभावित फसलों की स्थिति देखी। अधिकारियों ने किसानों से जानकारी लेकर नुकसान का जायजा लिया।
डीएम ने कहा कि 26 और 27 सितंबर को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कच्चे व जर्जर मकानों, कच्ची दीवारों और पेड़ों से दूर रहने की अपील की। साथ ही अपरिहार्य स्थिति में ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि कृषि एवं अन्य फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए ब्लॉकवार सर्वे टीमें गठित कर दी गई हैं। टीमें गांवों में पहुंचकर बारिश से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। सर्वे के आधार पर नुकसान का आकलन कर नियमानुसार प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की हेल्पलाइन नंबर 1077 पर सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
सितंबर में 151.5 एमएम बारिश, पिछले साल सिर्फ दो एमएम
जिले में सितंबर में इस बार बारिश ने पिछले साल के मुकाबले बड़ा अंतर दिखाया है। पिछले वर्ष पूरे सितंबर में सिर्फ दो एमएम बारिश हुई थी, जबकि इस बार अब तक 151.5 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। 24 और 25 सितंबर को 36.2 एमएम बारिश हुई। वहीं शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर एक बजे तक 52.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।
इस दौरान अकबरपुर में नौ, भीटी में 13, जलालपुर में 6.5, टांडा में 17 और आलापुर में 6.8 एमएम बारिश हुई। इस तरह तीन दिनों में कुल 88.5 एमएम बारिश हो चुकी है। अपर जिला कृषि अधिकारी रोहित साहू ने बताया कि सभी क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है।
मकान और गोशाला पर गिरे पेड़, खंभे
राजेसुल्तानपुर के गढ़वल में जिलाजीत यादव के घर पर बिजली का पोल और नीम का पेड़ गिर गया। गढ़वल पंडितपुरा में चंद्रभूषण कन्नौजिया व दीपक कन्नौजिया के पक्के मकान पर पीपल का पेड़ गिर गया। मुकेश यादव के करकट के घर पर सागौन का पेड़ गिरने से नुकसान हुआ। टांडा के खासपुर जहांगीरगंज में लल्लू वर्मा की गोशाला पर पेड़ गिर गया। गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि मवेशियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर अन्नावा बाजार के पूर्वी छोर पर रग्घुपुर के पास शनिवार दोपहर करीब 3:25 बजे गूलर का पेड़ गिरने से करीब एक घंटे आवागमन बाधित रहा। गनीमत रही कि कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। आलापुर के चांदीपुर खुर्द में तेज हवा से पेड़ गिरने से गुड़िया का आवासीय करकट क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मूसलाधार बारिश से अयोध्या मार्ग, डीएम कार्यालय समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया।