{"_id":"6ab7f1970ae6ba5ebe04e2aa","slug":"committees-will-monitor-the-safety-of-school-vehicles-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-165731-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर समितियां रखेंगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर समितियां रखेंगी नजर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए अब विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समितियों का गठन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने बताया कि समिति के अध्यक्ष विद्यालय प्राधिकारी होंगे। इसमें तहसीलदार, संबंधित थानाध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस के प्रतिनिधि, दो अभिभावक, दो वाहन संचालक प्रतिनिधि और स्थानीय निकाय के अधिशासी अधिकारी सदस्य होंगे।
समिति स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक उपकरण, चालक-परिचालक के मानकों और सड़क सुरक्षा नियमों की निगरानी करेगी। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने विकासखंड का नोडल अधिकारी नामित किया है। वे समितियों के गठन और बैठकों की निगरानी करेंगे।
समिति की बैठक जुलाई, अक्तूबर, जनवरी और अप्रैल में वर्ष में चार बार होगी। प्रत्येक बैठक में कम से कम पांच सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बैठक में लिए गए निर्णयों का कार्यवृत्त तैयार कर सुरक्षित रखा जाएगा। समिति गठित न करने या निर्धारित समय पर बैठक न कराने वाले विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विद्यालयों से सुरक्षा समिति का विस्तृत ब्यौरा मांगा गया है।