फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शिक्षा होगी तभी सार्थक, जब अच्छा इंसान बनने पर दें जोर

शिक्षा होगी तभी सार्थक, जब अच्छा इंसान बनने पर दें जोर

Tue, 25 Dec 2018 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा होगी तभी सार्थक, जब अच्छा इंसान बनने पर दें जोर
अंबेडकरनगर। शिक्षा तभी सार्थक होगी, जब अच्छा इंसान बनने पर जोर हो। यह विचार पुलिस अधीक्षक शालिनी ने प्रकट किया। वे मंगलवार को एसआरए पब्लिक स्कूल में आयोजित क्रिसमस-डे समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में बच्चों का शिव तांडव मंचन तथा कामेडी मंचन खासतौर पर सराहा गया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि एसपी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभु यीशु के जन्म दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि यह पर्व हमेशा भाईचारे एवं प्रेम के लिए जाना जाता है। त्यौहारों से हमें यही सकारात्मक संदेश भी मिलता है। शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को आदर्श नागरिक बनाने पर जोर दें। अपने घर के बच्चों की तरह ही स्कूल के बच्चों को भी समझे।
विज्ञापन



छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि शिक्षा के साथ साथ अच्छा इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने पर लक्ष्य खुद ही मिलता जाएगा। बच्चों को समझाया कि वह बहती नदी के समान हैं। किसी ने रोकने की कोशिश की तो वे सब अलग रास्ता बना लेते हैं। डीआईओएस विनोद सिंह ने त्यौहारों को सौहार्द के साथ मनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि बच्चों में यही भावना विकसित करनी चाहिए कि कोई भी पर्व हमें सिर्फ आपसी एकता व खुशहाली का संदेश देते हैं। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने क्रिसमस पर्व की बधाई देने के साथ ही भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया।



प्राचार्य श्रीराम वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के व्यक्तित्व में निखार आता है। उनकी समझ बढ़ती है, जो आगे चलकर काफी सहायक होती है। कार्यक्रम में डॉ रविकांत, डॉ फूलचंद्र यादव, निशांत पांडेय, डॉ प्रीति, ओमप्रकाश, आलोक वर्मा व आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed