फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   साढ़े तीन करोड़ की लागत से 12 सड़कों का होगा कायाकल्प

साढ़े तीन करोड़ की लागत से 12 सड़कों का होगा कायाकल्प

Tue, 25 Dec 2018 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
साढ़े तीन करोड़ की लागत से 12 सड़कों का होगा कायाकल्प
अंबेडकरनगर। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की 12 सड़कों पर शीघ्र ही वाहन फर्राटा भरना शुरू कर देंगे। नाबार्ड योजना के तहत तीन करोड़ 53 लाख 55 हजार रुपये की लागत से 12 नई सड़कों के निर्माण को शासन ने हरी झंडी दे दी है। शासन से लगभग 40 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध होने के बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने संबंधित सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। इन सड़कों के बन जाने से करीब एक लाख लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की मुश्किल न हो और नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की दूरियां कम हों, इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है। इसका व्यापक लाभ आमजन को मिल भी रहा है। इसी क्रम में नाबार्ड योजना के तहत बीते दिनों लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 सड़कों का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन



तीन करोड़ 53 लाख 55 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों के निर्माण को बीते दिनों शासन ने हरी झंडी प्रदान कर दी। इससे संबंधित सड़कों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। निर्माण कार्य में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए प्रस्तावित रकम की लगभग 40 प्रतिशत धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया है। इन सड़कों के बन जाने से क्षेत्र के करीब एक लाख लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरिकृष्ण ने बताया कि शासन से धन की उपलब्धता होते ही संबंधित सड़कों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मिट्टी पटाई का कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही संबंधित सड़कों पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। सड़कों के निर्माण से लगभग एक लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।


सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड हरेकृष्ण ने बताया कि 38 लाख 94 हजार रुपये की लागत से टांडा अकबरपुर मार्ग पर जमालापुर से काशीपुर संपर्क मार्ग, 19 लाख 74 हजार की लागत से अकबरपुर टांडा मार्ग पर मखदूमसराय तक, 55 लाख 84 हजार की लागत से अकबरपुर टांडा मार्ग पर उसरी तिघरा से मखदूम भटपुरा तक सड़क बनाई जाएगी।


इसी तरह 21 लाख 40 हजार की लागत से मुरादापुर से मामपुर तक, 27 लाख 49 हजार की लागत से खेमपट्टी संपर्क मार्ग, 27 लाख 58 हजार रुपये की लागत से छांगुरपुर मिश्रौलिया संपर्क मार्ग, 17 लाख 4 हजार की लागत से बेलापरसा डिहवा संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।


इसके अलावा 35 लाख 12 हजार की लागत से जैनापुर पकड़ीभोजपुर संपर्क मार्ग, 16 लाख 76 हजार की लागत से भीटी, महरुआ मथानी दोस्तपुर संपर्क मार्ग, 20 लाख 12 हजार की लागत से शिवलाल का पूरा संपर्क मार्ग, 21 लाख 33 हजार से भैसिनपुर संपर्क मार्ग व 43 लाख 9 हजार की लागत से लुंबनी दुद्धी मार्ग पर सैदपुर भितरी संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।



शीघ्र पूर्ण होगा निर्माण कार्य
नाबार्ड योजना के तहत जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े तीन करोड़ की लागत से 12 सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
- एसके लाल, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed