{"_id":"5beb038ebdec2210372357c5","slug":"154212857817-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों को हिरासत में लेकर की जाए कड़ी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धों को हिरासत में लेकर की जाए कड़ी पूछताछ
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बारावफात व डाला छठ पर्व को सकुशल निपटाने के लिए समय रहते सुरक्षा के सभी जरूरी प्रबंध पूर्ण कर लिए जाएं। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाए। यदि कोई गड़बड़ी करता मिले, तो उसे तत्काल हिरासत में लेकर जेल भेजा जाए। कानून को हाथ में लेने की छूट कतई नहीं दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश मंगलवार को डीआईजी ओंकार सिंह ने पुलिस लाइंस में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिए।
डीआईजी ने बैठक में कहा कि मौजूदा समय में डाला छठ पर्व, जबकि आगामी दिनों में होने वाले बारावफात को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के समुचित प्रबंध समय रहते पूर्ण कर लिए जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं।
सार्वजनिक स्थानों पर जहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए, वहीं सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को लगाया जाए। प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखा जाए। पर्व में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाए। यदि कहीं कोई संदिग्ध नजर आए, तो उससे कड़ाई से पूछताछ की जाए। गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया जाए। लोगों को सुरक्षा देना प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
एसपी विपिन कुमार मिश्र ने आश्वस्त किया कि पर्व को सकुशल निपटाने के लिए समय रहते सुरक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्र टांडा, बसखारी, किछौछा, जहांगीरगंज जैसे क्षेत्रों में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी सुरेश कुमार, एएसपी सुरेश कुमार समेत सभी सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।