फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   35 केंद्रों पर वीडियो रिकार्डिंग के बीच खुलेंगे टीईटी के प्रश्न पत्र

35 केंद्रों पर वीडियो रिकार्डिंग के बीच खुलेंगे टीईटी के प्रश्न पत्र

Tue, 13 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
35 केंद्रों पर वीडियो रिकार्डिंग के बीच खुलेंगे टीईटी के प्रश्न पत्र
अंबेडकरनगर। सीसीटीवी कैमरे व वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच टीईटी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को सिर्फ खोला जाएगा। साथ ही परीक्षा समाप्त होने पर उन्हें सील भी किया जाएगा। 18 नवंबर को जिले के 35 केंद्रों पर दो पालियों में 37 हजार 53 परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए डीआईओएस कार्यालय ने जहां तैयारियां तेज कर दी हैं, वहीं संबंधित परीक्षा केंद्र प्रभारियों को समय रहते सभी व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जहां पांच जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं, वहीं तीन सदस्यीय आठ सचल दलों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन


टीईटी परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने इस बार प्रश्नपत्रों के खुलने व परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें सील करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग किए जाने का निर्देश दिया है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे की निगाह व वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच 18 नवंबर को जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र को न सिर्फ खोला जाएगा, बल्कि उन्हें सील भी किया जाएगा। बाद में इसकी सीडी डीआईओएस कार्यालय के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। बताते चलें कि 18 नवंबर को जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में टीईटी परीक्षा होगी।
विज्ञापन


लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि कुल 37 हजार 53 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक प्रथम पॉली में 35 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर के 25 हजार 179 तथा ढाई बजे से पांच बजे तक दूसरी पॉली में 15 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर के 11 हजार 874 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल विहीन परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगाह में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए कुल पांच जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी इंद्रजीत यादव ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तीन सदस्यीय आठ सचल दल टीमों का गठन किया गया है। प्रथम पाली में सभी आठ टीमें लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगी, जबकि द्वितीय पॉली में चार टीमें भ्रमण करेंगी।

बताया कि जिन टीमों का गठन किया गया है, उसमें पहली टीम डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, दूसरी टीम परियोजना निदेशक प्रदीप पांडेय, तीसरी टीम बीएसए अतुल कुमार सिंह, चौथी टीम प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय राजबहादुर वर्मा, पांचवीं टीम जिला आबकारी अधिकारी राजकुमार, छठवीं टीम जिला कृषि अधिकारी डॉ. धर्मराज, सातवीं टीम मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा व आठवीं टीम सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति आशीष सिंह के नेतृत्व में गठित की गई है।


उठाए जा रहे ठोस कदम
18 नवंबर को दो पॉलियों में होने वाली परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन निपटाने के लिए समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी।
- विनोद सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed