{"_id":"5b1eab544f1c1b684d8b5d16","slug":"15287366001914-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन 14 जून को लगाएगा रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन 14 जून को लगाएगा रक्तदान शिविर
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन विश्व रक्तदान दिवस को 14 जून को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सुरेश कुमार करेंगे। आयोजन से जुड़ी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। इच्छुक रक्तदाता निम्न नंबर पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। गौरतलब है कि लम्बे समय से अमर उजाला फाउंडेशन सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियान चलाता रहा है। इसी कड़ी में पिछले कई वर्षों से रक्तदान शिविर का भी आयोजन होता आ रहा है। इस बार भी 14 जून को यह आयोजन होगा। जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे डीएम सुरेश कुमार शिविर का शुभारंभ करेंगे। डीएम ने लोगों से बढ़ चढ़कर अभियान में भागीदारी का आह्ववान किया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संत प्रकाश ने कहा कि इस पुनीत कार्य में सभी को प्रमुखता से भागीदारी करना चाहिए। इस बीच अमर उजाला फाउंडेशन ने मुहिम से आम लोगों को जोड़ने का प्रयास शुरू किया है। इसमें सभी सामाजिक संगठनों, बुद्घिजीवियों व आम लोगों से भागीदारी के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। इच्छुक लोग निम्न मोबाइल नंबर पर फोन कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
अश्विनी मिश्र 9839505555
अली रहबर 9415529654
विज्ञापन
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
अश्विनी मिश्र 9839505555
अली रहबर 9415529654