फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सवा सात करोड़ की लागत से पक्के मार्ग से जुड़ेंगे 2

सवा सात करोड़ की लागत से पक्के मार्ग से जुड़ेंगे 2

Sun, 10 Jun 2018 11:19 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
सवा सात करोड़ की लागत से पक्के मार्ग से जुड़ेंगे 2
अंबेडकरनगर। लंबे समय से पक्के मार्ग की आस लगाए बैठे जिले के 28 राजस्व गांवों की लगभग 1 लाख की आबादी के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित सिंगल कनेक्टिवटी योजना के तहत 7 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से चयनित 28 राजस्व गांवों को अब पक्के संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। सड़क निर्माण को शासन की मंजूरी मिलने के साथ ही निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोकनिर्माण को सौंपी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की मुश्किलों का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकार से सिंगल कनेक्टिवटी योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत गत दिवस शासन ने जिले से ऐसे राजस्व गांवों की सूची मांगी थी, जहां पक्का संपर्क मार्ग नहीं था। शासन के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी ने सत्यापन के बाद 147 गांवों की सूची शासन को भेजी थी। प्रथम चरण में शासन ने जिले के 28 राजस्व गांवों में संपर्क मार्ग निर्माण कराए जाने को हरी झंडी प्रदान कर दी। इसमें टांडा तहसील क्षेत्र के 15 गांव, भीटी तहसील क्षेत्र के 10 व अकबरपुर तहसील के 3 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोकनिर्माण हरेकृष्ण ने बताया कि 7 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग को सौंपा गया है। शासन से निर्माण की हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है। इसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सभी 28 गांवों में संपर्क मार्ग के निर्माण होने से लगभग 1 लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में बनेगा संपर्क मार्ग
टांडा तहसील अंतर्गत सरीफपुर खास, पूरे खरदास खास, माझा उलटहवा खास, इस्माइल खास, पूरा विश्राम खास, मईपुर खास, कल्याणपुर उदयपुर खास, जलालपुर मानिकपुर खास, फाजिलपुर उसका खास, दौलतपुर हाजलपट्टी खास, तुलसीपुर बनकटा खास, भीटी खास, दानपुर खास, जगन्नाथपुर खास व सुलेमपुर खास, भीटी तहसील अंतर्गत महापारा, जलालपुर परशुरामपुर, गोइया, अताउल्लाहपुर, मीरापुर, हरिनाथपुर, चनगा, बढ़इया, महमूदपुर, अकबरपुर तहसील अंतर्गत रामपुर कायस्थाना, सुल्तानपुर खुर्द व इस्माइलपुर दुबखर राजस्व गांव में पक्के संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।


शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य
शासन से मंजूरी मिलने के बाद जिले के तीन तहसील अकबरपुर, भीटी व टांडा तहसील अंतर्गत 28 राजस्व गांवों में पक्के संपर्क मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। -यतेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed