{"_id":"5b1c0be44f1c1bf56e8b729b","slug":"152856471214-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का विरोध करने पर चोरों ने वृद्घ का ईंट पत्थर से पीटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का विरोध करने पर चोरों ने वृद्घ का ईंट पत्थर से पीटा, गंभीर
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरूआ (अंबेडकरनगर)। चोरी का विरोध करना एक वृद्ध को भारी पड़ गया। चोरों ने वृद्ध की ईंट-पत्थर से पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर इसी रात चोरों ने महरुआ बाजार में पांच दुकानों के ताले तोड़कर लगभग 60 हजार की नकदी व सामान पार कर दिया। जानकारी होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
कसड़ा निवासी वृद्ध मोहम्मद यूनुस बाजार में वाहन धुलाई का काम करते हैं। बीती रात उनके घर में चोर घुस गए। उनकी नींद खुल गई और उन्होंने विरोध किया तो ईंट-पत्थर मारकर उन्हें घायल कर दिया गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उनकी गुहार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, चोर भाग गए। एसओ वसुदेव राणा ने बताया कि चोरी होने की सूचना मिली है। मामले में छानबीन करायी जा रही है। घायल को उपचार के लिए भेजा गया है।
उधर, बीती रात चोरों ने महरुआ पुलिस थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित महरुआ चौराहे की पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने चौराहे पर स्थित नंदलाल निषाद की चाय की दुकान से 24 हजार की नकदी समेत हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। थोड़ी दूर पर एक घर में किराए पर रह रहे अमर सिंह यादव के कमरे का ताला तोड़ कर दो साइकिल उठा ले गए। बाजार में ही स्थित रामअशीष की पान की गुमटी का ताला तोड़ दिया। हालांकि चोरों को इसमें कुछ हासिल नहीं हुआ। पेट्रोल पंप के पास स्थित संतराम यादव की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से चोरों ने एक हजार की नकदी, रामयज्ञ गुप्त की राइस मिल से लगभग ढाई क्विंटल गेहूं उठा ले गये।