{"_id":"5b0c3dc44f1c1b946e8b5346","slug":"15275289069250-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू धू कर जल गया गिरैयाबाजार में लगा 250 केवी ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू धू कर जल गया गिरैयाबाजार में लगा 250 केवी ट्रांसफार्मर
Updated Mon, 28 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के गिरैया बाजार में लगा ट्रांसफार्मर रविवार देर रात धू-धू कर फुंक गया। अचानक लपटें उठने लगीं तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई। आपूर्ति ठप होने के बाद बाजार वासियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को नियंत्रित किया। ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब 10 हजार आबादी की विद्युत आपूर्ति बाधित है।
गौरतलब है कि गिरैया बाजार में 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। रविवार रात करीब नौ बजे अचानक ट्रांसफार्मर से लपटें उठने लगीं। इससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई। सूचना के काफी देर तक आपूर्ति जारी रही। इससे बाजार वासियों में किसी अनहोनी को लेकर आक्रोश दिखाई पड़ा। बाद में आपूर्ति ठप होने के बाद बाजार वासियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को नियंत्रित किया। इस घटना से बाजार में करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। पूरी रात लगभग 10 हजार आबादी अंधेरे में रहने को विवश रही। भीषण गर्मी होने के बावजूद सोमवार दिन में भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता राजेंद्र तिवारी, रविंद्र प्रताप यादव व निजामुद्दीन आदि ने विद्युत निगम के अधिकारियों से अविलंब ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
ट्रांसफार्मर बदलवाने का प्रबंध किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। -एसएन शुक्ल, अधीक्षण अभियंता