{"_id":"5ac8f9884f1c1bf5618b612a","slug":"15231205231311-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल ने फ्री किया 11 सेंटरों पर गन्ने की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल ने फ्री किया 11 सेंटरों पर गन्ने की खरीद
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। चीनी मिल प्रशासन ने पूर्वी क्षेत्र के 11 तौल सेंटरों को फ्री कर दिया है। इन सेंटरों पर अब बिना पर्ची के किसान गन्ने की तौल करा सकेंगे। उधर इसे लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। वजह यह कि अक्सर फ्री करने के दो तीन दिन बाद खरीद बंद कर दी जाती है।
चीनी मिल प्रशासन ने गन्ना विकास समिति को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि जिले के 30 गन्ना क्रय केन्द्रों में से 11 क्रय केन्द्र ऐसे हैं, जहां मांग के अनुरूप गन्ना नहीं मिल पा रहा है। अधिक मात्रा में इंडेंट भी जारी किया गया है। बावजूद इसके किसान गन्ना उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। चीनी मिल के मुताबिक बीते दिनों कराए गए सर्वे में भी यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र में पेराई योग्य गन्ना अब केवल नाममात्र का ही बचा है। ऐसे में संबंधित 11 तौल सेंटरों को फ्री कर दिया जाए, जिससे संबंधित क्षेत्र के किसान अवशेष गन्ना निकटतम तौल केंद्रों पर बेच सकें। चीनी मिल के इस पत्र के बाद गन्ना विकास समिति ने 11 तौल केंद्रों पर खरीद फ्री करने की मांग को मंजूर कर लिया है। किसानों की आशंका है कि कहीं पिछले वर्षों की तरह एक दो दिन बाद ही खरीद बंद कर दी जाए। किसानों के मुताबिक खेतों में अभी भी काइी तादाद में गन्ना खड़ा है। किसान अरविन्द वर्मा, अनंतराम वर्मा, शिवपूजन सिंह, दिलीप कुमार व शशांक आदि का कहना है कि सेंटरों पर तौल फ्री होने के बाद कार्य में शिथिलता बरती जाती है, जिससे अधिकांश किसानों के गन्ने की फसल की बिक्री नहीं हो पाती। फ्री होने के एक दो दिन बाद ही सेंटर पर नो केन की स्थिति दिखाते हुए तौल कार्य ही बंद कर दिया जाता है। उन्होंने प्रशासन से अपनी निगरानी में तौल कराने और गन्ना मिलने तक तौल जारी रखने की मांग की। उधर चीनी मिल अधिकारियों के मुताबिक किसानों के सभी गन्ने की खरीद की जाएगी।
तौल के लिए फ्री हुए ये 11 सेंटर
चीनी मिल प्रशासन के पत्र के बाद सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव पवन कुमार तिवारी ने 11 तौल सेंटरों को फ्री करने का फरमान जारी किया है। पत्र में 6 अप्रैल से तेंदुआईकला, राजेसुल्तानपुर, ब्रह्मचारी बाबा व तेरिया के सेंटरों को फ्री होने की जानकारी दी गई है, जबकि ताराखुर्द, गोविन्दसाहब, बंदीपुर, जहांगीरगंज, सोनगांव, ताहापुर इस्माइलपुर व शुकुलबाजार के सेंटर को 7 अप्रैल से फ्री किया गया है। संबंधित क्षेत्र के किसान अपने गन्ने की बिक्री तौल सेंटरों पर कर सकते हैं।