फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बीस हजार आबादी का अब दूर होगा पेयजल संकट

बीस हजार आबादी का अब दूर होगा पेयजल संकट

Sat, 24 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बीस हजार आबादी का अब दूर होगा पेयजल संकट
अंबेडकरनगर। कांशीराम आवासीय परिसरों में अब पानी की टंकी के माध्यम से पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। अकबरपुर टांडा व जलालपुर तहसील मुख्यालयों पर बने आवासीय परिसरों में कुल सात पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। इससे लगभग 20 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। छह पानी की टंकी का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। एक पखवारे के भीतर इन टंकियों से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने कमजोर वर्ग के लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कांशीराम शहरी आवासीय कॉलोनियों का निर्माण शुरू कराया था। टांडा, अकबरपुर व जलालपुर तहसील मुख्यालयों पर कॉलोनियों का निर्माण पूरा हो गया, लेकिन पेयजल सुविधा के लिए पानी की टंकी का निर्माण नही हो पाया था। लोगों को मजबूरन हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा था। कॉलोनी निर्माण के साथ ही सभी जगहों पर शासन ने पानी की टंकी के निर्माण का प्रावधान किया था, लेकिन कतिपय कारणों से ऐसा नही हो पाया था। इसका खामियाजा सभी कॉलोनियों में रह रहे लोगों को उठाना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा मुश्किल उन लोगों को हो रही थी, जो दूसरे तल पर रह रहे थे। उन्हें पानी ढो कर ले जाने की मजबूरी बनी हुई थी। लंबे समय से संबंधित कॉलोनियों में रह रहे लोग पानी की टंकी का निर्माण कराने की मांग करते चले आ रहे थे। पूर्व में यह निर्माण शुरू हुआ जो अब लगभग पूरा होने को है।
विज्ञापन

टांडा में 35 लाख की लागत से दो लाख लीटर, रतनपुर में 16 लाख की लागत से 50 हजार लीटर तथा उस्मापुर में 25 लाख की लागत से 1 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। शिवबाबा, विजयगांव, वाजिदपुर प्रथम तथा वाजिदपुर द्वितीय में 25-25 हजार लीटर पानी की क्षमता वाली टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक की लागत 10 लाख 85 हजार है। अधिकांश जगहों पर निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही इन टंकियों से घरों में पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। इससे लगभग 20 हजार आबादी को सीधे तौर पर लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरमी शुरू होने से पहले मिला तोहफा
कांशीराम आवासी कॉलोनी में रह रहे लोगों को गर्मी शुरू होने से पहले बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। दरअसल पानी की टंकी के माध्यम से पेयजल आपूर्ति के लिए लंबे समय से संबंधित कॉलोनियों में रह रहे लोग प्रयासरत थे। विजयगांव के रमेश ने कहा कि कई परिवारों में महिलाएं ही ऊपरी तल पर रहती हैं। उन्हें पानी ले जाने में खासी दिक्कत होती थी। कई परिवार में सिर्फ बुजुर्ग हैं। अब उन्हें भी पेयजल की किल्लत नही होगी। शिवबाबा के रतन ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे जल्द ही पेयजल संकट दूर होगा।


एक पखवारे में शुरू हो जाएगी आपूर्ति
सात जगहों पर पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। उस्मापुर में सिर्फ 40 प्रतिशत कार्य हुआ है, जबकि अन्य जगहों पर काम लगभग पूरा है। टांडा व रतनपुर में ओवरहेड टैंक का हैंडओवर भी कर दिया गया है। उस्मापुर को छोड़कर सभी जगहों पर क्रमवार एक पखवारे के अंदर आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
-महेंद्र राम, अधिशासी अभियंता जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed