{"_id":"5aaab9194f1c1bbd758b5c68","slug":"15211381905-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसखारी जलालपुर मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसखारी जलालपुर मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अंतर्गत जलालपुर बसखारी मार्ग पर गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। अधिशाषी अधिकारी राजमणि वर्मा के नेतृत्व में टीम ने अस्थायी अतिक्रमण हटाते हुए निर्देशित किया कि यदि दोबारा सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा किया गया तो संबंधित के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप का माहौल बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
बसखारी बाजार व किछौछा क्षेत्र में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आए दिन लोगों को जाम की मुश्किलों से जूझना पड़ता है। इसे देखते हुए गुरुवार को अधिशाषी अधिकारी राजमणि वर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। बसखारी जलालपुर मार्ग पर टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। एक दर्जन से अधिक दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थायी अवैध कब्जे को हटाया गया। निर्देशित किया गया कि यदि दोबारा अवैध कब्जा किया गया तो दोषी लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी। टीम की इस कार्रवाई के दौरान बसखारी प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप कु-मार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। टीम में जयराम, बजरंगीलाल, राकेश सिंह, परमेश्वरदत्त पांडेय आदि शामिल रहे।ईओ ने बताया कि जिन लोगों ने स्थायी रूप से अवैध कब्जा किया है उन्हें आगामी 22 मार्च तक का समय दिया गया है। कहा गया कि मार्ग पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा मंजूर नही होगा। संबंधित लोग अपना कब्जा स्वयं हटा लें, अन्यथा की स्थिति में जेसीबी मशीन लगाकर अवैध कब्जा ढहा दिया जाएगा। अतिक्रमण हटाने वाले खर्च की वसूली कब्जाधारक से किया जाएगा।