फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लगभग साढ़े सात करोड़ की लागत से सुधरेगी दो मार्गों की हालत

लगभग साढ़े सात करोड़ की लागत से सुधरेगी दो मार्गों की हालत

Wed, 14 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
लगभग साढ़े सात करोड़ की लागत से सुधरेगी दो मार्गों की हालत
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जल्द ही दो मार्गों के दिन बहुरने वाले हैं। सांसद हरिओम पांडेय के प्रयास पर खजुरडीह से लोहरा बरामदपुर होते हुए मंशापुर तक जाने वाले लगभग साढ़े छह किलोमीटर मार्ग व गोसाईगंज बाजार से तारुन को जाने वाले मार्ग पर करीब 5 किलोमीटर की दूरी में सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। दोनों सड़कों के निर्माण पर करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अनुमानित राशि की स्वीकृति के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। इन सड़कों के निर्माण से करीब 40 हजार की आबादी को बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर तहसील क्षेत्र के खजुरडीह से लोहरा बरामदपुर होते हुए मंशापुर कुटी को जाने वाले मार्ग को पिच कराए जाने की मांग ग्रामीणों ने बीते दिनों सांसद हरिओम पांडेय से की थी। ग्रामीणों ने बताया था कि मार्ग की दशा दयनीय है। इससे सुचारु आवागमन करने में दिक्कत होती है। लगभग साढ़े 6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग से प्रतिदिन 15 हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। यह सड़क पहितीपुर होते हुए अकबरपुर महरुआ मुख्य मार्ग पर मिलती है। और, आगे वह महरुआ दोस्तपुर मार्ग पर स्थित कटरिया बाजार के पास मिलती है। सांसद ने ग्रामीणों की मांग पर इस सड़क के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनवाने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा। विभाग ने संबंधित मार्ग पर 4 करोड़ 28 लाख रुपये की अनुमानित लागत का इस्टीमेट तैयार किया है। उधर सांसद के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गोसाईगंज से तारुन बाजार तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए शासन से 3 करोड़ 30 लाख रुपए की मांग की गई है।
विज्ञापन


स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा कार्य
शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित मार्गों का निर्माण कार्य शुुरू कराया जाएगा। सड़क का निर्माण हो जाने से करीब 40 हजार लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। -आशीष मेहरोत्रा, सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed