फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   वाराणसी एनएच मार्ग पर अब पुन्थर में बनेगा अंडरपास

वाराणसी एनएच मार्ग पर अब पुन्थर में बनेगा अंडरपास

Mon, 12 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी एनएच मार्ग पर अब पुन्थर में बनेगा अंडरपास
टांडा (अंबेडकरनगर)। ग्रामीणों का संघर्ष रंग लाया है। टांडा से होकर वाराणसी तक जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंथर के निकट अंडरपास बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी तैयार हो गया है। रविवार को मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने एनएच के अधिकारियों के साथ वार्ता कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अंडरपास बनवाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन दिनों टांडा से होकर वाराणसी तक के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का निर्माण का काम चल रहा है। इसमें पथर के निकट अंडरपास मार्ग बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आन्दोलनरत हैं। एनएच अधिकारियों का कहना था कि अंडरपास बनाने के लिए मार्ग को ऊंचा करना पडे़गा, जबकि संबंधित स्थान पर मुख्य मार्ग के ऊपर से हाईटेंशन तार जाने के चलते मार्ग की ऊंचाई नही बढ़ाई जा सकती। एनएच अधिकारियों के इस जानकारी के बावजूद पुंथर व आसपास के गांवों के ग्रामीण अंडरपास बनाने की मांग पर अडे़ थे। इसे लेकर कई बार पुलिस प्रशासन व एनएच अधिकारियों से ग्रामीणों की झड़प भी हो चुकी है। एकजुट हुए ग्रामीण पिछले तीन सप्ताह से लगातार धरने पर डटे हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा समेत कई पंचायत जनप्रतिनिधियों का समर्थन भी ग्रामीणों को मिल चुका है। ग्रामीणों ने इस बीच गत दिवस चेतावनी दी थी कि न तो अपना आंदोलन समाप्त करेंगे और न ही 11 मार्च को पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने बच्चों को खुराक दिलाएंगे। पल्स पोलियो अभियान का सामूहिक बहिष्कार किए जाने की चेतावनी को प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

रविवार को अभियान के दौरान ग्रामीणों को समझाने-बुझाने एडीएम गिरिजेश त्यागी व एएसपी ओपी सिंह दल-बल के साथ गांव पहुंचे। वहां ग्रामीण अंडरपास की मांग पूरी हुए बगैर पोलियो अभियान में भाग लेने को राजी नहीं थे। एडीएम ने डीएम अखिलेश सिंह को एक बार फिर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। डीएम ने एनएच अधिकारियों को मामले का हल निकालने के लिए निर्देशित किया। एनएच के अधिकारी भी गांव पहुंचे। ग्रामीणों के साथ लंबी वार्ता चली। एनएच अधिकारियों ने हाईटेंशन लाइन के चलते मार्ग को ऊंचा न कर पाने की मजबूरी का हवाला दिया। ग्रामीणों ने इस पर विकल्प दिया कि मार्ग को ऊंचा न किया जाए तो बगल में पहले से बने मार्ग को और नीचा कर निर्माणाधीन एनएच मार्ग के नीचे से अंडर पास निकाला जा सकता है। एडीएम ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक मानते हुए एनएच अधिकारियों से कहा कि इस पर काम किया जाए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि इस विकल्प पर काम हो सकता है। इसके लिए तीन-चार दिन में एक तकनीकी कमेटी मौके की जांच करेगी। एडीएम ने इस पर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कोई बड़ी अड़चन न आई तो इस नए विकल्प के आधार पर अंडरपास का निर्माण करा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने इस पर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
हाईटेंशन तार के चलते एनएच मार्ग को ऊंचा करने में एनएच अधिकारियों ने असमर्थता जता दी है। मौके पर जाने के दौरान यह पाया गया कि वैकल्पिक मार्ग को और नीचा कर बगल से अंडरपास बनाया जा सकता है। इस बारे में एनएच अधिकारियों ने प्रारंभिक सहमति जता दी है। आगे की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। -गिरिजेश त्यागी, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed