फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जनप्रतिनिधियों ने सौंपे 1078 दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण

जनप्रतिनिधियों ने सौंपे 1078 दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण

Sat, 10 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने सौंपे 1078 दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण
अंबेडकरनगर। कभी भी अपने ऊपर दिव्यांगता की टीस हावी नहीं होने देना चाहिए। तमाम दिव्यांग ऐसे हैं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में समाज व देश का नाम रोशन किया है। दिव्यांगों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही है। ये बातें शनिवार को दिव्यांग जनशक्ति विभाग द्वारा जिला मुख्यालय स्थित हवाईपट्टी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तीकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही। कार्यक्रम के दौरान 1078 दिव्यांगों को विभिन्न सहयोगी उपकरण दिए गए।
विज्ञापन

हवाईपट्टी पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर की। कहा कि दिव्यांग भी किसी से कम नहीं हैं। दिव्यांगता को पीछे छोड़ते हुए तमाम लोगों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता के झंडे गाड़े हैं। ऐसे में दिव्यांग खुद को उपेक्षित न महसूस करें। विशिष्ट अतिथि सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका सभी को बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। इसमें यदि कोई समस्या हो तो इसकी जानकारी तत्काल उन्हें दें। उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

दिव्यांग कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कुल 1078 दिव्यांग जन को सहयोगी उपकरण का वितरण किया गया। इनमें 536 ट्राई साइकिल, 86 व्हील चेयर, 24 हियरिंग-एड, 209 जोड़ी बैसाखी व 14 छड़ी शामिल हैं। इस दौरान टांडा विधायक संजू देवी, आलापुर विधायक अनीता कमल, अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता, डीएम अखिलेश सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एडीएम गिरिजेश त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामबाबू व मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed