फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सब्जी लेकर घर लौट रहे दुकानदार को ट्रक ने रौंदा, मौत

सब्जी लेकर घर लौट रहे दुकानदार को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 10 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सब्जी लेकर घर लौट रहे दुकानदार को ट्रक ने रौंदा, मौत
अंबेडकरनगर। शनिवार को हुए अलग अलग मार्ग हादसों में दुकानदार व युवक की मौत हो गई। सब्जी दुकानदार की मौत जहां ट्रक से कुचलकर अलीगंज थाना क्षेत्र में हुई वहीं जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की मौत अज्ञात वाहन से कुचलने के चलते हो गई। उधर अन्य थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार अनुसार फत्तेहजहूरपुर निवासी रामबदल (50) वर्ष शनिवार सुबह सब्जी खरीदने के लिए शनिवार सुबह टांडा आया था। वह यहां से सब्जी खरीदने के बाद साइकिल से घर जाने के लिए निकल पड़ा। इस बीच कश्मीरिया के निकट तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सक्रिय हुए बाजारवासियों ने ट्रक को भागने से रोक लिया, हालांकि चालक फरार हो गया। घटना से काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अवधबिहारी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र धर्मेन्द्र की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार गोरखपुर जनपद के बेलघाट निवासी लालजी (32) पुत्र सम्हारू शुक्रवार को राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के खरुवइया गांव अपनी बुआ के घर आया था। शनिवार सुबह वापस घर जा रहा था। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के पदुमपुर कम्हरिया मार्ग पर बभनपुरा गांव के निकट अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और घायल को जहांगीरगंज सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जहांगीरगंज एसओ श्रवण सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर फैजाबाद जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र निवासी राजाराम (59) पुत्र जगन्नाथ शनिवार सुबह अकबरपुर आते समय कटेहरी के निकट चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक लेकर गिर पड़े, और घायल हो गए। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी राजेन्द्र (55) पुत्र लालता बेवाना के निकट बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में घायल हो गए। अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी अरुण कुमार (20) पुत्र जगदीश गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गए। उधर अकबरपुर नगर के शहजादपुर पंडाला टोला निवासी प्रिंस (22) पुत्र शंभूनाथ शहजादपुर में बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार घायलों ने घटना के समय हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed