फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दुकान कब्जेदारी के विवाद में चण्डी बनीं महिलाएं

दुकान कब्जेदारी के विवाद में चण्डी बनीं महिलाएं

Sat, 10 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दुकान कब्जेदारी के विवाद में चण्डी बनीं महिलाएं
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में पुराने तहसील तिराहा के निकट एक दुकान पर कब्जे के विवाद में शनिवार को नकाबपोश महिलाओं ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला बोल दिया। न सिर्फ दुकान में मौजूद लोगों की पिटाई कर दी, बल्कि दुकान के अंदर व छत पर रखे नए व पुराने टायर दुकान के बाहर फेंक दिए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकबरपुर तहसील तिराहे के निकट स्थित एक दुकान को लेकर अकबरपुर थाना अंतर्गत मीरानपुर निवासी गुफरान व इसी थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी पिंटू के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। दोनों ने ही संबंधित दुकान पर अपनी-अपनी दावेदारी ठोंक रखी है। मामला एसडीएम न्यायालय में लंबित है। गुफरान पक्ष का आरोप है कि गत दिवस अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मिलीभगत कर पिंटू को दुकान पर कब्जा दिला दिया था। इस पर पिंटू ने उसमें टायर की दुकान खोल ली थी। वहीं पिंटू के मुताबिक वह अधिकृत ढंग से अपनी दुकान पर काबिज था। इस बीच शनिवार दोपहर गुफरान पक्ष की 12 से अधिक नकाबपोश महिलाएं लाठी-डंडों से लैस होकर अचानक दुकान पर पहुंच गईं। महिलाओं का रौद्र रूप देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद कुछ महिलाएं दुकान की छत पर चढ़कर, तो कुछ दुकान के अंदर पहुंचकर वहां रखे टायर बाहर सड़क पर फेंकने लगीं। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए कोई निकट जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। घटनास्थल के इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस बीच अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही दुकान को सील कर दिया। अकबरपुर कोतवाल एनएन शर्मा ने बताया कि संबंधित दुकान सील कर दी गई है। मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed