{"_id":"5aa2ba4e4f1c1bb6758b47ae","slug":"152061420310-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, ट्रॉमा रेफर
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर बाजार में साइकिल से विद्यालय जा रही कक्षा नौ की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार खेमापुर गांव निवासिनी संत प्रसाद की (14) वर्षीय पुत्री सुरेखा शुक्रवार सुबह साइकिल से विद्यालय जा रही थी। वह कक्षा नौ की छात्रा है। बताया जाता है कि जब वह खेमापुर मोड़ से कुछ आगे बढ़ी, तो इसी बीच फैजाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक ट्रक लेकर भाग खड़ा हुआ। गंभीर अवस्था में छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करना पड़ा। टांडा थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी विकास (30) पुत्र रामकुमार गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत खासपुर गांव निवासी विजय कुमार (28) पुत्र नंदलाल गुरुवार देर शाम जीप की टक्कर लगने से उस समय घायल हो गया, जब वह बाइक से टांडा से घर जा रहा था। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत कजरीपुर गांव निवासी रामबचन (52) पुत्र गिरिजाशंकर गुरुवार देर शाम बाइक से घर जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।