फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लैपटॉप या अन्य लुभाने वायदों की बजाए दिखा रोजगार पर जोर

लैपटॉप या अन्य लुभाने वायदों की बजाए दिखा रोजगार पर जोर

Thu, 15 Feb 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
लैपटॉप या अन्य लुभाने वायदों की बजाए दिखा रोजगार पर जोर
अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार का पहला पूर्ण बजट 16 फरवरी शुक्रवार को पेश होने जा रहा है। इस बजट से एक तरफ जहां जनपदवासियों को जिले के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद है, वहीं युवाओं को भी रोजगार के बड़े माध्यम उपलब्ध कराने व बड़ी संख्या में नौकरी दिए जाने की उम्मीद है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 60 महाविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे 60 हजार से अधिक छात्र छात्राओं को उम्मीद है कि वर्ष 2018-19 को युवा वर्ष घोषित किया जाता है कि यदि ऐसा होता है, तो इसका सीधा लाभ युवाओं को मिलेगा। छात्राओं के लिए अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा योजना शुरू किए जाने की उम्मीद लड़कियों ने लगा रखी है। संसाधनों की कमीं से जूझ रहे खेल प्रतिभाओं को उम्मीद है कि बजट में यदि एकलव्य खेल कोष का गठन किया जाता है, तो इससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा नहीं होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार का पहला पूर्ण बजट 16 फरवरी शुक्रवार को विधानसभा पेश होने जा रहा है। सरकार के पहले बजट से जनपदवासियों को उम्मीद है कि जिले के विकास के लिए इसमें विशेष प्राविधान होगा। इसके अलावा युवाओं ने भी बड़ी उम्मीद बजट से लगा रखी है। अमर उजाला टीम ने बजट से एक दिन पहले युवाओं व शिक्षकों से वार्ता की, तो उनके विचार कुछ इस तरह सामने आए-
विज्ञापन


युवाओं की बेहतरी के हों प्रबंध
प्रदेश सरकार को बजट में युवाओं की बेहतरी के लिए विशेष प्राविधान करना चाहिए। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए बजट में आवश्यक कदम उठाने चाहिए। यदि युवाओं को नौकरी मिलेगी, तो वे खुद ही आवश्यक सामानों से लैस हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरजू मिश्रा, छात्रा


लैपटॉप से ज्यादा नौकरी की जरूरत
युवाओं को लैपटॉप देने की उतनी जरूरत नहीं है, जितनी नौकरी देने की। यदि नौकरी मिल जाएगी, तो लैपटॉप कभी भी खरीदा जा सकता है। युवाओं के हित को देखते हुए प्रदेश सरकार को बजट में विशेष ध्यान देना होगा।
नीलू शर्मा, छात्रा

बालिका शिक्षा पर हो विशेष जोर
छात्राओं को स्नातक तक की निशुल्क शिक्षा देने के लिए यदि निशुल्क शिक्षा योजना चलाई जाती है, तो लड़कियों के भविष्य के लिए उठाया जाने वाला बेहतर कदम होगा। बालिका शिक्षा पर जोर देने के साथ ही उन्हें नौकरी देने के लिए भी सरकार को बजट में विशेष प्राविधान रखना होगा।
नेहा वर्मा, छात्रा

युवाओं को दिलाना होगा रोजगार
युवाओं का भविष्य मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार को ठोस कदम उठाना होगा। बजट में ऐसा प्राविधान करना होगा, जिससे युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। इसके अलावा उनकी बेहतर शिक्षा के लिए भी आवश्यक कदम उठाना होगा।
नरेंद्र कुमार, छात्र

घोषित किया जाए युवा वर्ष
युवाओं को प्रदेश सरकार के पहले बजट से काफी उम्मीद है। बजट में यदि वर्ष 2018-19 को युवा वर्ष घोषित किया जाता है, तो इसका लाभ युवाओं को मिलना तय है। युवाओं को लैपटॉप या अन्य सुविधाएं देने की बजाए उनके लिए रोजगार के माध्यम उपलब्ध कराने होंगे।
विकास कुमार, छात्र

लुभाने की बजाए हकीकत पर हो जोर
अक्सर देखा गया है कि सरकारें युवाओं को छात्रवृत्ति, लैपटॉप व टेबलेट देने पर ज्यादा जोर देती है। उन्हें नौकरी देने या फिर रोजगार के माध्यम उपलब्ध कराने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाती। प्रदेश सरकार को बजट में युवाओं के हित को देखते हुए अधिक से अधिक नौकरी देने का प्राविधान करना होगा।
सत्यम कुमार, छात्र

तकनीकी शिक्षा पर जोर देने की जरूरत
एक शिक्षित समाज की स्थापना के लिए सरकार को शिक्षा के बेहतर इंतजाम करने होंगे। इसके लिए शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में महाविद्यालयों की स्थापना करनी होगी। उम्म्ीद है कि सरकार अपने बजट में ऐसे महाविद्यालय खोलने का प्राविधान रखेगी, जहां कम्प्यूटर के साथ साथ तकनीकी शिक्षा भी दी जाए।
डॉ. अवधेश मिश्र, प्राचार्य बीएनकेबी पीजी कालेज

युवाओं को मिले रोजगार परक शिक्षा
फोटो 18
युवाओं को रोजगार परक शिक्षा दिए जाने की तरफ भी सरकार को गंभीरता दिखानी होगी। ऐसा होने से युवा स्वयं अपने लिए रोजगार के माध्यम तलाश लेंगे। इसे देखते हुए सरकार को बजट में ऐसा प्राविधान रखना चाहिए, जिससे युवाओं को बेहतर शिक्षा सुचारु व सस्ते में मिल सके।
डॉ. जयमंगल पाण्डेय, प्रवक्ता

युवा वर्ष घोषित होने पर हो विचार
यदि वर्ष 2018=19 को युवा वर्ष घोषित किया जाता है, तो इसका सीधा लाभ युवाओं को मिलेगा। जो महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं, उनमें छात्र छात्राओं को और भी बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए बजट में खास प्राविधान सरकार को करना होगा।
डॉ. अरविंद वर्मा, प्रवक्ता

रिक्त पदों को भरने पर हो जोर
महाविद्यालयों में जो पद रिक्त चल रहे हैं, उन पर शिक्षकों की तैनाती की जानी चाहिए। इसके अलावा बजट में ऐसे छात्र छात्राओं के लिए अलग से प्राविधान किया जाए, जो आर्थिकतंगी के चलते उच्च व तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ हैं।

डॉ. विवेक, प्रवक्ता

खिलाड़ियों को मिले बेहतर संसाधन
प्रदेश के युवाओं को खेल क्षेत्र में बेहतर संसाधन मुहैया कराने के लिए जोर देना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमीं नहीं है। जरूरत है उन्हें सिर्फ आवश्यक संसाधन व मार्ग दर्शन मुहैया कराने की। सरकार को बजट में इस ओर विश्ेष ध्यान देना होगा।
प्रथम सिंह, आईपीएल खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed