{"_id":"5a7dccb94f1c1bc83b8b5d6a","slug":"151819405016-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल से दो नई पीएचसी में शुरू हो सकेगा मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल से दो नई पीएचसी में शुरू हो सकेगा मरीजों का इलाज
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अप्रैल माह से जिले में दो नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के काम शुरू कर देने की उम्मीद है। लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से नेवादा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है, जिसे केवल फिनिशिंग टच देना बाकी है। तेंदुआईकला में भी लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि अप्रैल माह से दोनों नई पीएचसी का संचालन शुरू हो जाएगा। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने बसोहरी गांव में नई पीएचसी खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसे मंजूरी मिल गई, तो भीटी तहसील क्षेत्र के मरीजों को इलाज में आसानी होगी।
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतरी के लिए लगातार प्रयास चले आ रहे हैं। गांव व छोटे कस्बों समेत बाजारों के आसपास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार करने पर लगातार शासन का जोर है। जिले में अभी 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काम कर रहे हैं। इसमें जल्द ही दो और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुड़ जाने की उम्मीद है। दरअसल जलालपुर तहसील के नेवादा बाजार के निकट डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से दस बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है। इसमें मुख्य भवन के अलावा चिकित्सक व कर्मचारी आवास तथा चहारदीवारी आदि शामिल है। यहां सिर्फ भवन में फिनिशिंग टच दिया जाना बाकी है। बाकी का काम पूरा कर लिया गया है। इसी तरह आलापुर तहसील के तेंदुआईकला बाजार के निकट एक करोड़ 45 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माणाधीन है। लगभग 90 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। यहां चिकित्सक आवास का काम प्रगति पर है। मुख्य भवन बनकर तैयार है। मुख्य भवन में फिनिशिंग टच दिया जाना है। उम्मीद की जा रही है कि मार्च के पहले पखवारे में तेंदुआईकला में भी शेष कार्य पूरा कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अभियंता विजय पाल के मुताबिक नेवादा के अस्पताल भवन को कभी भी हैंडओवर किया जा सकता है, जबकि तेंदुआईकला में मुश्किल से एक माह से भी कम का काम शेष है। इसे तेजी से पूरा कराया जा रहा है। इसके बाद उसका भी हैंडओवर होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बीच मार्च माह के पहले पखवारे तक दोनों पीएचसी भवन का हैंडओवर हो जाने की संभावना के चलते माना जा रहा है कि अप्रैल माह से दोनों नई पीएचसी का संचालन शुरू हो सकता है। दोनों भवनों के हैंडओवर होने के बाद शासनस्तर पर नियुक्ति व अन्य प्रक्रिया करनी शेष रह जाएगी। स्थाई नियुक्ति न होने तक संबद्धता के आधार पर भी संचालन किया जा सकता है। उधर सांसद हरिओम पांडेय ने बताया कि नेवादा व तेंदुआईकला में पीएचसी जल्द शुरू कराने का काम किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर व्यक्तिगत प्रयास होंगे, जिससे अप्रैल माह में ही इन अस्पतालों का संचालन शुरू हो जाए।
बसोहरी में बन सकती नई पीएचसी
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के बसोहरी में नई पीएचसी की स्थापना हो सकती है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी तय करने के लिए बसोहरी में नई पीएचसी स्थापित करने का प्रस्ताव स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा है। शासन को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया कि पीएचसी की स्थापना से क्षेत्र के मरीजों को काफी लाभ होगा। मंजूरी मिलने के बाद इस पीएचसी का भी निर्माण लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से होगा।
विज्ञापन
जल्द पूरा हो जाएगा निर्माण
दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। इसकी सूचना शासन को देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर अन्य तैयारियां की जाएंगी। शासन से हरी झंडी मिलते ही संचालन शुरू हो जाएगा। -डॉ. कृष्णगोपाल सिंह, सीएमओ