{"_id":"5a7dccb44f1c1bd04b8b49c3","slug":"15181940446-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में दो चिकित्सक समेत चार मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में दो चिकित्सक समेत चार मिले अनुपस्थित
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को सीएचसी कटेहरी का औचक निरीक्षण किया। सुबह दस बजे दो चिकित्सक समेत चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया। सीएचसी परिसर में फैली गंदगी पर डीएम ने सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि दोबारा इस प्रकार की कमी पाई गई, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे डीएम अखिलेश सिंह सीएचसी कटेहरी पहुंचे। यहां चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। इक्का-दुक्का मरीज वहां चिकित्सक का इंतजार करते दिखे। उपस्थित रजिस्टर की जांच की, तो पता चला कि डॉ. अनुज कुमार, डॉ. मोहनीश रावत, फार्मासिस्ट उमाशंकर सिंह व एक अन्य कर्मचारी इनामुलहक अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि अनुुपस्थित चिकित्सक व कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा जाए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। अस्पताल परिसर का जायजा लेने के दौरान जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा दिखा। वार्ड में भी गंदगी पसरी हुई थी। इस पर डीएम ने सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोबारा जांच में यदि साफ-सफाई नहीं मिली, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि मरीजों का इलाज प्राथमिकता के साथ किया जाए। उनके समुचित इलाज के साथ-साथ साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। समय पर सभी चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित हों, इसे लेकर गंभीरता दिखाई जाए।