{"_id":"5a7b312c4f1c1bb3208b7e88","slug":"1518023170960-8-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख की लागत से निर्मित हो रहे 8 सामुदायिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लाख की लागत से निर्मित हो रहे 8 सामुदायिक शौचालय
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के आठ वार्ड के लोगों कों शीघ्र ही सामुदायिक शौचालय का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत साढ़े सात लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रत्येक सामुदायिक शौचालय 10 सीट के होंगे। इसमें 5 सीटें महिलाओं व 5 सीटें पुरुषों के लिए होंगी। ज्यादातर स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है। उम्मीद है कि एक माह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्र के लोग निशुल्क इसका प्रयोग कर सकेंगे।
खुले में शौच रोकने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय के निर्माण को लेकर शासन-प्रशासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो शौचालय निर्माण अभियान गति पकड़ ही रहा है, लेकिन अब शहरी क्षेत्रों में भी पात्रों का चयन कर शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में योजना के तहत अकबरपुर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने नौ वार्डों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण को हरी झंडी प्रदान की। साढ़े सात लाख रुपये की दर से प्रत्येक शौचालय का निर्माण तेजी से पूरा हो सके, इसके लिए नगर पालिका परिषद ने आवश्यक राशि भी निर्गत कर दी। वैसे तो नौ वार्डों मिर्जापुुर, शिवबाबा, गोविंदगनेशपुर, ऊंचेगांव गौसपुर, अहरिया, लोरपुर ताजन, नासिरपुर बरवां, सिझौली व सद्दरपुर में सामुदायिक शौचालय के निर्माण को पालिका प्रशासन ने हरी झंडी प्रदान की थी, लेकिन सद्दरपुर में भूमि विवाद के चलते निर्माण नहीं शुरू हो सका।
शेष आठ वार्डों में निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। 10 सीट वाले सामुदायिक शौचालय में पांच सीट महिलाओं व पांच सीट पुरुषों के लिए आरक्षित होगी। संबंधित क्षेत्र के लोग इसका प्रयोग पूरी तरह निशुल्क कर सकेंगे। मिर्जापुर, शिवबाबा, लोरपुर ताजन व गोविंदगनेशपुर में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि शेष वार्डों में एक माह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि एक माह बाद संबंधित क्षेत्र के लोग शौचालय का प्रयोग निशुल्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
शीघ्र पूर्ण होगा शौचालयों का निर्माण
अकबरपुर नगर पालिका परिषद के आठ वार्डों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण लगभग पूर्ण होने को है। शीघ्र ही संबंधित क्षेत्र के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। इसका प्रयोग पूरी तरह निशुल्क होगा। सद्दरपुर वार्ड में भी विवाद निपटाने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि शीघ्र ही वहां भी निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। -घनश्याम मौर्या, अवर अभियंता नगर पालिका परिषद अकबरपुर