{"_id":"5a3016624f1c1b0d698c18f2","slug":"151310103819-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच निकायों में नई सरकारों ने संभाला कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच निकायों में नई सरकारों ने संभाला कामकाज
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सरकार ने संभाला कामकाज
अंबेडकरनगर। जनपद की पांच निकायों की नई सरकार ने मंगलवार को कामकाज संभाल लिया। तीन नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायतों के अध्यक्षों के साथ ही ज्यादातर सभासदों व सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। कार्यभार संभालने के बाद निकाय अध्यक्षाें ने जनहित में काम करने के साथ जन समस्याएं दूर करने का भरोसा दिया। जलालपुर नगर पालिका परिषद में 17 सभासदों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।
जिला मुख्यालय की अकबरपुर नगर पालिका परिषद के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अकबरपुर जूनियर हाईस्कूल के मैदान में किया गया था। एसडीएम अकबरपुर हरीराम ने पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता को शपथ दिलाई। शपथ के बाद सरिता ने अपने संबोधित में कहा कि वे जनाकांक्षाओं को पूरा करेंगी। उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास रहेगा। आम लोगों के सुख-दुख में वे परिवार की तरह भागीदारी करेंगी।
समारोह में सांसद हरिओम पाण्डेय, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजयबहादुर पाठक, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा, विधायक आलापुर अनीता कमल, चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त, अवधेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। यहां सभी 25 सभासदों ने भी शपथ ली। जलालपुर में एसडीएम विवेक मिश्र ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष फरजाना खातून को रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में शपथ दिलायी। सपा के 11 व भाजपा के 6 सभासदों ने यहां शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया। इस मौके पर पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त, पूर्व चेयरमैन हाजी कमर हयात, बसपा जिलाध्यक्ष दर्शन भारती व विधायक प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
टांडा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नसीम रेहाना अंसारी को एक समारोह के दौरान एसडीएम नरेन्द्र सिंह ने शपथ दिलायी। नगर पालिका के सभी 25 नव निर्वाचित सभासदों ने भी शपथ ग्रहण की। इस मौके पर पूर्वमंत्री गोपीनाथ वर्मा, पूर्व विधायक विशाल वर्मा, अजीमुलहक, दस्तगीर अहमद आदि मौजूद रहे। एसडीएम आलापुर राजमुनि यादव ने अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत अध्यक्षत शबाना खातून को शपथ ग्रहण कराई। यहां के 17 सभासदों ने भी शपथ ली।
इल्तिफातगंज में एसडीएम टांडा नरेन्द्र सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष शौकतजहां को शपथ दिलायी। यहां पर भी सभी 11 सभासदों ने शपथ ली। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं बसपा नेता लालजी वर्मा ने विधायक निधि से 25 लाख रुपये की लागत से नगर पंचायत सभागार बनाने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन आजाद अहमद, निजाम अहमद, डॉ. बेलाल, मतीउर्रहमान आदि मौजूद रहे।