{"_id":"5a30165e4f1c1b95188b964f","slug":"15131010342-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या
राजेसुल्तानपुर। माझा कम्हरिया गांव में मंगलवार अपराह्न खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे एक अधेड़ की बदमाश ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। साथ ही उसकी जेब में मौजूद 60 हजार रुपये लेकर भाग भाग गया। हत्या के बाद भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। सीओ आलापुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मंगल निषाद 50 पुत्र सुभग्गा मंगलवार अपराह्न लगभग ढाई बजे 60 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने घर से निकला। एक दिन पहले ही उसने 60 हजार रुपये की भैंस बेची थी। बताया जाता है कि वह बैंक जाने की बजाए घर से लगभग डेढ़ किमी दूर अपने खेत में बनी झोपड़ी में सो गया। लगभग एक घंटे बाद उसका छोटा भाई बलदेव उर्फ बलदाऊ खेत की तरफ गया। उसकी निगाह झोपड़ी की तरफ गई, तो एक युवक को वहां से बाहर निकलते देखा। जब वह झोपड़ी में पहुंचा, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। मंगल का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी।
इस बीच भाग रहे बदमाश को पकड़ने के लिए बलदेव ने गुहार मचा दिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद एसओ राजेसुल्तानपुर कृष्णकांत यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच सीओ केके मिश्र ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीणों व परिवारीजनों से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त की। साथ ही घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
उधर, एसओ ने बताया कि मृतक के भाई बलदेव ने मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि 60 हजार रुपये के लिए घटना को अंजाम दिया गया है। कारण यह कि 60 हजार रुपये मंगल की जेब से नहीं मिला। बताया कि किसी धारदार हथियार से गले पर वार कर हत्या की गई है। घटनास्थल पर हथियार नहीं मिला। मामले में छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।