फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ब्लाक स्तरीय खेल में चंदौली के खिलाड़ियों का दबदबा

ब्लाक स्तरीय खेल में चंदौली के खिलाड़ियों का दबदबा

Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय खेल में चंदौली के खिलाड़ियों का दबदबा
फोटो 21
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में सूरापुर के अमित अव्वल

-- चंदौली के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

अमर उजाला ब्यूरो

केदारनगर। खेलो इंडिया खेलो के तहत टांडा विकास खंड के केशवपुर प्राथमिक विद्यालय में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया।
बतौर मुख्य अतिथि टांडा एसडीएम नरेंद्र सिंह ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए यह प्रयास काफी सराहनीय है। खेल प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बलया जगदीशपुर के बृजेश कुमार, बालिका वर्ग में सूरापुर चंदौली की रागिनी प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में नरायनपुर चंदौली के मंजीत, भड़सारी की अंजली ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में लोहार का पूरा के अभिषेक व नैपुरा की रागिनी अव्वल रहीं। 400 मीटर दौड़ में सूरापुर के अमित ने अपना परचम लहराया। लंबी कूद में ममरेजपुर के हरिनरायन व चंदौली की कविता विजेता रहीं। कबड्डी बालक व बालिका वर्ग में चंदौली की टीम का दबदबा रहा। खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में ऐनवां व बालिका वर्ग में चंदौली के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। खंड शिक्षा अधिकारी टांडा केपी सिंह ने खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक व खेल शिक्षकों द्वारा किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर नीलम सिंह, मनीराम व संपूर्णानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed