{"_id":"6159f6bc8ebc3e0a0c3bb26b","slug":"1511-patients-were-treated-in-jan-arogya-mela-ambedkar-nagar-news-lko5984874107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य मेले में 1511 मरीजों का किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य मेले में 1511 मरीजों का किया उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गरीबों को बेहतर व निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। विभिन्न केंद्रों पर आयोजित मेले में 1511 मरीजों का इलाज किया गया। डीएम सैमुअल पॉल एन ने सीएमओ के साथ ब्राहिमपुर कुसुमा में आयोजित जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। यहां पर दवाओं के स्टॉक आदि की जांच की। उन्होंने मेले में पहुंचे नागरिकों से पूछताछ भी की। चिकित्सकों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि मेले में पहुंचने वाले मरीजों का समुचित उपचार किया जाए।
शासन के निर्देश पर रविवार को जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर जरूरी दवाएं आदि उपलब्ध कराई गईं। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। जन आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य है कि गरीबों व जरूरतमंदों तक सरकार की निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ पहुंच सके। इसी के अनुपालन में रविवार को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेले का आयोजन हुआ। इसमें अलग-अलग स्थानों पर आयोजित मेले में कुल 1511 मरीजों का इलाज किया गया। मरीजों को जांच के बाद जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
डीएम सैमुअल पॉल एन ने सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा के साथ ब्राहिमपुर कुसुमा में आयोजित जन आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने वहां मौजूद दवाओं आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही सीएमओ को निर्देशित किया कि मेले के आयोजन को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। सीएमओ ने बताया कि मेले में गर्भवती महिलाओं, मलेरिया जांच आदि की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके अलावा पात्रों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाता है। ब्राहिमपुर कुसुमा पर कुल 25 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।