फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पुलिस पाठशाला में छात्राओं को दी गई कानून के पालन की सीख

पुलिस पाठशाला में छात्राओं को दी गई कानून के पालन की सीख

Mon, 25 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पाठशाला में छात्राओं को दी गई कानून के पालन की सीख
पुलिस पाठशाला में छात्राओं को दी कानून पालन की सीख
विज्ञापन


टांडा। थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत बाबा रामशरण दास बालिका इंटर कॉलेज अलहदादपुर में सोमवार को उमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस की पाठशाला लगाई। बालिकाओं को इसमें विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि सीओ टांडा बीके श्रीवास्तव ने कहा कि बालिकाओं को अनुशासन पर खास जोर देना होगा। अनुशासन सिर्फ विद्यालय परिसर तक ही सीमित न रह जाए, इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


ऐसा होने पर हम अपने लक्ष्य की तरफ मजबूती से आगे बढ़ सकते हैं। सीओ ने छात्राओं से कहा कि उन्हें स्वच्छता अपनाने पर जोर देना होगा। स्वच्छता सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा मन भी उतना ही साफ होना चाहिए। जब ऐसा होगा तभी हम छोटे-छोटे विवादों से दूर रह सकते हैं। विवाद कम हुए तो न सिर्फ पुलिस की मुश्किलें दूर होंगी वरन संबंधित घर परिवार में भी खुशहाली आयेगी।

बाइक या स्कूटी चलाते समय अच्छी किस्म के हेलमेट का प्रयोग जरूर किया जाए। परिवार का कोई सदस्य यदि इन वाहनों का प्रयोग कर रहा है तो उसे भी अच्छे किस्म के हेलमेट का प्रयोग करने को कहा जाए।

स्कूल आते व जाते समय धैर्य व संयम का परिचय देने का आह्वान करते हुए कहा कि साइकिल व बाइक को सड़क पर मोड़ते समय विशेष सावधानी बरती जाए। कई बार इधर-उधर देखे बिना साइकिल या बाइक मोड़ देने से बड़ी दुर्घटना हो जाती है।

उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में बदलाव ऐसे ही प्रयासों से आ सकता है। उन्होंने बालिकाओं को आश्वसत किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार सजग व सक्रिय है। ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नही है।

विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी अलीगंज राहुल कुमार ने छात्राओं को बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के चलते ही देश में मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए युवाओं की खासतौर पर जिम्मेदारी है कि वे ट्रैफिक नियमों का पूरी मजबूती से पालन करें।

ऐसा न करने से उनके साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी कई तरह की दिक्कतें होती हैं। प्रबंधक महंत चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह प्रयास निश्चित तौर पर समाज में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगा।

छात्राओं को अनुशासन की सीख देते हुए कहा कि इस पर ही नियंत्रण कर लेने से कई तरह की सफलता मिलना तय हो जाती है। कौमी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश सिंह ने छात्राओं से जीवन में आदर्शोें को अपनाने तथा कानून का पालन करने के प्रति सदैव सजग रहने का आह्वान किया है।


शिक्षिका शबीना के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में इससे पहले मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed