{"_id":"5985fa2f4f1c1b9b6d8b4ada","slug":"150195256010-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर भरे छेना व पेड़ा के पांच नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारकर भरे छेना व पेड़ा के पांच नमूने
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेना, लड्डू व पेड़ा के पांच नमूने जांच को भेजे
मिलावट के संदेह पर एफएसडीए की कार्रवाई
अंबेडकरनगर। जनपद मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) का छापेमारी अभियान शनिवार को भी जारी रहा। टीम ने अलीगंज, न्यौरी व नेहरूनगर में छापा मारकर लड्डू, पेड़ा व छेना के पांच नमूने लिए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
पर्व को देखते हुए मिठाई, दूध जैसे खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर डीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को कार्रवाई करने निर्देश दिए है। उसके तहत कई दिन से एफएसडीए की टीम सक्रिय है। क्रम में शनिवार को अभिहित अधिकारी दीपक सिंह के नेतृत्व में टीम ने अलीगंज स्थित फैज मोहम्मद की मिठाई की दुकान पर छापा मारा। मिलावट के संदेह में बूंदी के लड्डू का नमूना लिया। इसी बाजार में स्थित सगीर अहमद की मिठाई की दुकान से पेड़ा का नमूना लिया गया। टीम ने नेहरूनगर में जोम विश्वास की मिठाई की दुकान पर छापा मारकर मिलावट के संदेह में छेने का नमूना लिया। न्यौरी बाजार पहुंची टीम ने पिंटू व आशुतोष की दुकान से छेने का नमूना लिया। मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। छापेमारी अभियान भी जारी रहेगा।