फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   धोखाधड़ी कर महिलाओं से युवकों ने हड़पे 43 हजार

धोखाधड़ी कर महिलाओं से युवकों ने हड़पे 43 हजार

Fri, 04 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर महिलाओं से युवकों ने हड़पे 43 हजार
महिलाओं से जालसाजों ने 43 हजार हड़पे
विज्ञापन

जलालपुर। दो महिलाओं से जालसाज युवकों ने 43 हजार रुपये हड़प लिए। बदले में डेढ़ लाख रुपयेे बताकर कपड़े में लिपटी रद्दी कागज की गड्डी देकर भाग निकले। पीड़ित महिलाओं ने थाने में तहरीर दी।

जलालपुर क्षेत्र में ताहापुर इस्माइलपुर निवासी विमला देवी व रामावती शुक्रवार दोपहर बैंक से रुपये निकालने जलालपुर बाजार पहुंची थीं। रामावती का यूनियन बैंक और विमला का स्टेट बैंक की शाखा में खाता है। रामावती ने 3 हजार रुपये और विमला ने 40 हजार रुपये निकालेेे। दोनों महिलाएं बैंक से बाहर निकलीं तो एक युवक ने उन्हें रोक लिया। कहा कि वह कानपुर से आया है। उसके पास डेढ़ लाख रुपये हैं। आधार कार्ड न होने के चलते उसे बैंक में नहीं जमा कर पा रहा है। ऐसे में या तो वह अपने खाते में जमा करा लें या फिर अपने साथ घर लेती जाएं। घर का पता बता दें। आवश्यक कार्य निपटाने के बाद आकर उनसे पैसा ले लेगा। इसी बीच एक और युवक आ गया। उसके हाथ में कपड़े में लिपटी एक गड्डी थी। उसने महिलाओं को दिखाया। दोनों महिलाएं लालच में आ गईं और उसका पैसा रखने को तैयार हो गईं। रामावती ने अपने 43 हजार रुपये देकर युवकों की गड्डी रख ली और बाद में हिसाब करने की बात कही। कुछ देर में वापस आने की बात कहकर दोनों चले गए। दोनों काफी देर तक नहीं लौटे तो महिलाओं को चिंता हुई। उन्होंने झोले से युवकों की गड्डी निकाली तो उसके ऊपर सिर्फ पांच सौ की एक नोट थी। अंदर कागज के टुकड़े थे। ठगी का एहसास होने पर दोनों थाने पहुंची और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि तहरीर पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed