फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   15 bigha fields covered in Saryu in Majha Kamhariya

Ambedkar Nagar News: माझा कम्हरिया में सरयू में समाया 15 बीघा खेत

Fri, 12 Jul 2024 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
15 bigha fields covered in Saryu in Majha Kamhariya
अराजी देवारा में नाव से बाढ़ का जायजा लेते एडीएम व सीओ।   -संवाद
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी की बाढ़ में कम्हरिया घाट स्थित धर्मशाला की पांच सीढ़ियां जलमग्न हो गईं। इसके साथ ही माझा कम्हरिया में तेजी से हो रहे कटान में लगभग 15 बीघा खेत नदी में समा गया। इस बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा कम्हरिया व अराजी देवारा के दर्शननगर चौक में स्वास्थ्य शिविर को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को मामूली कमीं जरूर हुई लेकिन इसके बाद भी माझा क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। सरयू नदी के कम्हरिया घाट स्थित धर्मशाला की पांच सीढ़ियां शुक्रवार सुबह पूरी तरह से डूब गईं। माना जा रहा है कि यदि जलस्तर में वृद्धि होती है तो पानी धर्मशाला के अंदर प्रवेश कर जाएगा। विगत वर्ष भी सरयू नदी में आई बाढ़ से धर्मशाला के अंदर पानी पहुंच गया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही माझा कम्हरिया में कटान शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह तक आठ किसानों का लगभग 15 बीघा खेत नदी में समा गया। इससे प्रभावित किसान माझा कम्हरिया के पतिराम यादव, जंगबहादुर निषाद, लल्लन, लालचंद्र, राजमणि, मन्नू, परमात्मा व राघवेंद्र को बड़ी आर्थिक चपत लगी। माझा क्षेत्र के किसानों का मानना है कि यदि इसी प्रकार से कटान का दौर जारी रहा तो किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर माझा कम्हरिया व अराजी देवारा में भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। अराजी देवारा संपर्क मार्ग पर शुक्रवार को भी नाव का संचालन जारी रहा। इसके अलावा माझा क्षेत्र के हंसू का पूरा, करिया लोनिया का पूरा व सिद्धनाथ के निकट तक बाढ़ का पानी बना हुआ है। इससे संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों में अभी भी चिंता व्याप्त है।


स्वास्थ्य टीम ने की जांच
बाढ़ के बीच संचारी रोगों के बढ़ने की आशंका की देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। माझा कम्हरिया व अराजी देवारा के दर्शननगर चौक में स्वास्थ्य शिविर स्थापित कर संचालन प्रारंभ कर दिया गया। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। कहा कि जागरूकता के आधार पर संचारी रोगों के फैलने पर अंकुश लगाया जा सकता है।




नई पुलिया का होगा निर्माण
शुक्रवार को एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त व एसडीएम आलापुर सदानंद सरोज ने खंड विकास अधिकारी अनिल कुशवाहा के साथ माझा कम्हरिया व अराजी देवारा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। अराजी देवारा में जिस रास्ते पर पानी बह रहा है और कच्चा मार्ग कट गया है वहां पर नई पुलिया निर्माण का आश्वासन एडीएम ने दिया है। एडीएम ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि वे इस संबंध में पत्र भी लिखें। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार की शिकायत पर एडीएम ने आश्वस्त किया कि जिन ग्रामीणों का राशनकार्ड नहीं बना है, उनका प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed