{"_id":"59666b7e4f1c1b880f8b477f","slug":"149988447713-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गिरफ्तार किया जिला बदर अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने गिरफ्तार किया जिला बदर अपराधी
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बदर अपराधी गिरफ्तार
आलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धनुकारा गांव निवासी एक जिला बदर अपराधी को पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे मंडल कारागार भेज दिया गया। मालूम हो कि गत 27 जनवरी को जिला मजिस्ट्रेट ने धनुकारा गांव निवासी रोहित यादव को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया था। उस पर आरोप था कि उसके क्षेत्र में बने रहने से अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस की इस रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने जिला बदर की कार्रवाई की थी। शुरुआती सख्ती के चलते रोहित जिले से बाहर चला गया था लेकिन सख्ती कम हुई तो वह अपने घर चोरी छिपे आने लगा। इस बीच उसने गत 10 जुलाई को सरावां सुल्तानपट्टी निवासी रामशकल भारती को मकरही बाजार में रोककर एक मामले में धमकी दी थी। उनकी तहरीर पर आरोपी रोहित के खिलाफ पुलिस ने धमकी आदि धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज की थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार रात जब रोहित अपने घर पहुंचा तो मुखबिर से पुलिस को भी सूचना मिल गई। टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका चालान कर दिया गया। एसआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी में आरक्षी विनोद कुमार मिश्र सहित अन्य हमराह सिपाही मौजूद रहे।