{"_id":"5963b0214f1c1b844c8b48ff","slug":"14997054377-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में लिए बर्फी, नमकीन व हल्दी पाउडर के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में लिए बर्फी, नमकीन व हल्दी पाउडर के नमूने
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फी, नमकीन व हल्दी पाउडर के नमूने भरे
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों में छापेमारी की। मिलावट के संदेह में बर्फी, हल्दी पाउडर व नमकीन के चार नमूने भरकर जांच के लिए भेजा गया है। उधर पूर्व में लिए गए नमूनों में छह अधोमानक पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध एडीएम/न्याय निर्णायक अधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया गया। इसके अलावा एडीएम कोर्ट से तीन दुकानदारों पर 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
डीएम के निर्देश पर सोमवार को मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीमों ने जिले में छापेमारी की। टीम ने पुरानी तहसील तिराहा स्थित रामकुमार गुप्ता की मिठाई की दुकान से मिलावट के संदेह में बर्फी का नमूना लिया। जलालपुर तहसील की नेवादा बाजार स्थित हरिशंकर की मिठाई की दुकान से बर्फी, टांडा में कान्हा ट्रेडर्स खैरपुर से हल्दी पाउडर का नमूना लिया। टीम ने खासपुर बाजार स्थित राधेश्याम की किराने की दुकान से नमकीन का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
उधर पूर्व में लिए नमूनों में छह अधोमानक पाए गए। इसमें राजेसुल्तानपुर स्थित रमेश, पटेलनगर स्थित रामनरायन, टांडा के दूधिया सुरेंद्र कुमार, सम्मनपुर बाजार के दूधिया निजामुद्दीन, कसेरुआ के दूधिया मिट्ठूलाल व ककरडिला निवासी दयाशंकर गुप्ता मिष्ठान भण्डार के विरुद्ध एडीएम/न्याय निर्णायक न्यायालय में वाद दायर किया गया। वहीं पूर्व में पाए गए अधोमानक नमूनों के चलते एडीएम न्यायालय में चल रहे वाद में तीन दुकानदारों पर एडीएम ने जुर्माना लगाया है। इसमें मुबारकपुर निवासी रामभरत पर 11 हजार, खैरपुर निवासी सीताराम पर 10 हजार व अकबरपुर के मीरानपुर निवासी रमेश कुमार वर्मा पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।