फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अनियंत्रित ट्रक पोल को तोड़कर छप्परनुमा घर पर पलटा, तीन घायल

अनियंत्रित ट्रक पोल को तोड़कर छप्परनुमा घर पर पलटा, तीन घायल

Mon, 10 Jul 2017 09:31 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक पोल को तोड़कर छप्परनुमा घर पर पलटा, तीन घायल
छप्पर पर पलटा बेकाबू ट्रक, तीन घायल
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। पड़ोसी जिला आजमगढ़ जा रहा तंबाकू लदा तेज रफ्तार अनियंत्रित मिनी ट्रक विद्युत पोल व गुमटी तोड़तेे हुए एक घर में जा घुसा। इसके बाद पलट गया। इससे चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। एक वृद्ध को हल्की चोटें आई हैं।

थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के नरियांव बावली चौक से बिड़हरघाट जाने वाले मार्ग पर गोपालपुर गांव स्थित है। सड़क के किनारे मेवालाल का आवासीय छप्पर है। परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार तंबाकू लदा एक मिनी ट्रक उनके घर में घुस गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि वह विद्युत पोल को तोड़ते हुए बगल रखी एक गुमटी को भी तोड़ते हुए झोपड़ी पर जाकर पलट गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य घर के पिछले हिस्से में सो रहे थे। ट्रक पलटने से चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। यही नहीं छप्पर के मलबे की चपेट में आकर मेवालाल को भी चोटें आ गई। पोल से वाहन के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। वहां का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। सूचना 100 नंबर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे थाना क्षेत्र जहांगीरगंज निवासी चालक दीपक पुत्र रामचअल व खलासी मोहित पुत्र रामजन को बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनोें को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं इस हादसे में मेवालाल का समूचा घर नष्ट हो गया। इससे काफी नुकसान पहुंचा है। एसओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि वाहन को अभिरक्षा में लेकर घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed