फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 851 वाद

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 851 वाद

Sat, 08 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 851 वाद
राष्ट्रीय लोक अदालत में 851 वाद निस्तारित
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 851 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने लोक अदालतों से न्याय के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया। उन्होंने वाद का निपटारा करते हुए पीड़ित पक्ष को 2 लाख 46 हजार 2 रुपए दिलवाया।
एडीजे कक्ष संख्या-एक ने सात विद्युत वाद समेत 30 मामले निपटाते हुए 64 हजार अर्थदंड लगाया। एडीजे कक्ष संख्या-दो ने पांच प्रकीर्णन वाद तथा, एडीजे कक्ष संख्या तीन तहसीलदार सिंह ने तीन फौजदारी मामला निपटाते हुए 1500 रुपये का अर्थदंड लगाया। एडीजे एफटीसी प्रथम ने दो फौजदारी व एक प्रकीर्ण वाद का निपटारा कर एक हजार अर्थदंड लगाया। एडीजे एफटीसी द्वितीय अरविन्द कुमार सिंह ने 11 फौजदारी वाद निपटाए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने 168 फौजदारी मामले निस्तारित किए।
विज्ञापन

सीनियर जज सिविल डिवीजन वीरेन्द्र कुमार ने छह मामले निपटाते हुए करीब 30 लाख का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किया। एसीजेएम आलोक कुमार सिंह ने 187 फौजदारी मामले का निपटारा कर 27 हजार 340 रुपए का अर्थदंड लगाया। जज दिनेश कुमार ने 14 फौजदारी वादों का निस्तारण किया। जज सबीहा खातून ने 12 वाद व जज विवेक सिंह ने 162 वादों का निस्तारण किया। प्राधिकरण सचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों ने भी स्टाल लगाकर 233 मामलों का निपटारा किया। इस मौके पर जज प्रीती भूषण, विकास शर्मा, एलडीएम एके सिंह के साथ न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed