{"_id":"595fd3e14f1c1b35198b458e","slug":"149945244118-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में विभागाध्यक्षों को डीएम ने दिए कड़े निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक में विभागाध्यक्षों को डीएम ने दिए कड़े निर्देश
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित कार्य योजनाएं जल्द कराएं पूरा : डीएम
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि योजनाओं को तीव्र गति से क्रियान्वित करें। कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। मत्स्य पालन के लिए तालाबों को आवंटित करने, जर्जर स्कूल भवनों को दुरुस्त कराने, किताब व ड्रेस का वितरण समय से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य और तेज करने को कहा।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। मत्स्य पालन के लिए तालाबों का अविलंब आवंटन करने का निर्देश दिया। कहा कि यदि कहीं पर कोई विवाद है तो उसका निस्तारण किया जाए। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों के बारे में चर्चा की। बीएसए को निर्देशित किया कि न सिर्फ समय से विद्यालयों का संचालन सुनिश्चित कराया जाए बल्कि बच्चों को एमडीएम का लाभ दिलाना भी तय करें। बच्चों को ड्रेस व पुस्तक दिलाने पर भी जोर हो। बिना मान्यता वाले उन विद्यालयों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाए जो बंद करने के निर्देश के बाद भी संचालन कर रहे हैं। सांसद द्वारा गोद लिए गए गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। जर्जर सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंता को हिदायत दी। विद्युत व्यवस्था व नगर पालिका क्षेत्रों में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुदृढ़ रखने को कहा। वन विभाग को अधिकाधिक पौधरोपण करने पर जोर देने को कहा। इस मौके पर सीडीओ ओपी आर्य, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह, डीएफओ एके शुक्ल, डीआईओएस विनोद सिंह व बीएस जेएन सिंह मौजूद रहे।