फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बारिश का कहर, छप्पर ढहने से ग्रामीण की मौत

बारिश का कहर, छप्पर ढहने से ग्रामीण की मौत

Wed, 05 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बारिश का कहर, छप्पर ढहने से ग्रामीण की मौत
बारिश का कहर, छप्पर ढहने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। कई दिनों से हो रही बारिश के बीच अकबरपुर थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव में छप्पर ढह जाने से सोते समय एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध का स्थानीय स्तर पर ही इलाज चल रहा है। दोनों के परिवारों में रोना-पिटना मचा हुआ है। सूचना मिलने पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची लेकिन परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

कभी तेज तो कभी धीमे हो रही बारिश के चलते कच्ची दीवार व छप्पर आदि ढहने का दौर शुरू हो गया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थिति में इस तरह की घटना पिछले कई वर्षों से सामने आ रही है। ताजा मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव का है। गांव निवासी रामचंदर वर्मा (52) अपने मूल घर के बगल ही एक छप्पर में चाय-पानी की दुकान करते थे। इसी में उन्होंने सिंचाई के लिए ट्यूबवेल भी लगा रखा है। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह घर से खाना खाकर आने के बाद रामचंदर छप्पर के नीचे रखे तख्ते पर सो रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी झिनकन वर्मा (70) भी वहां आ गए। वे अपने खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक चली सिंचाई के बाद वे भी वहां पड़ी एक चारपाई पर सो गए। आधी रात के बाद डेढ़ बजे के करीब छप्पर अचानक ढह गया। इससे वहां सो रहे रामचंदर व झिनकन मलबे की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाना शुरू किया। जब तक दोनों को बाहर निकाला जाता, रामचंदर की मौत हो चुकी थी। उसके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। उधर, छप्पर के नीचे लगे ट्यूबवेल के ठीक बगल चारपाई लगी होने के चलते झिनकन को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन की। रामचंदर के परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उधर झिनकन का स्थानीय स्तर पर ही इलाज कराया जा रहा है। गौरतलब है कि लगभग ढाई वर्ष पूर्व भी दुकान का छप्पर ढह गया था। इसमें रामचंदर बाल-बाल बच गए थे लेकिन इस बार उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed