फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   45 लाख रुपये की कार्य योजना क्षेत्र पंचायत ने की स्वीकृत

45 लाख रुपये की कार्य योजना क्षेत्र पंचायत ने की स्वीकृत

Sat, 24 Jun 2017 02:51 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
45 लाख रुपये की कार्य योजना क्षेत्र पंचायत ने की स्वीकृत
45 लाख की कार्य योजना स्वीकृत
विज्ञापन

हंगामेदार रही क्षेत्र पंचायत बोर्ड रामनगर की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
आलापुर। क्षेत्र पंचायत बोर्ड रामनगर की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में एसडीएम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के अनुपस्थित होने पर सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। कहा गया कि पिछली बोर्ड बैठक में भी ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर थे। इसे लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 45 लाख रुपये की कार्य योजना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी ने कहा कि क्षेत्र के विकास में ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य मिलकर सहयोग करें। सभी के सहयोग से ही क्षेत्र का विकास संभव है। अधूरे पड़े विकास कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आश्वस्त किया कि बिना किसी भेदभाव के उनके प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। सबका साथ, सबका विकास के तहत कार्य किया जाएगा। मुख्य अतिथि आलापुर भाजपा विधायक अनीता कमल ने सभी से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। कहा कि विकास के आधार पर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। सदन को आश्वस्त किया कि उनकी जहां भी जरूरत पड़ेगी, वह सदैव उनके साथ रहेंगी। बाद में सदस्यों ने 45 लाख रुपये की परियोजनाओं का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले सदस्यों ने बैठक में एसडीएम व विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। कहा गया कि पिछली बैठक में भी ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी नदारद थे। इस पर जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव ने निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने पारित कर दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य फूलमती, अनवर सादात अंसारी, बलिराम, भीमलाल कन्नौजिया, सुनील, मंतराम यादव, द्वारिका, संदीप मौर्य, लालबिंद, रामधारी निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed