{"_id":"6ad25de7c082369b8d09675a","slug":"14-staff-members-including-a-doctor-found-absent-at-chc-bhiti-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-167289-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सीएचसी भीटी में चिकित्सक समेत 14 कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सीएचसी भीटी में चिकित्सक समेत 14 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति परखने के लिए शुक्रवार को सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने सीएचसी भीटी का निरीक्षण किया। इस दौरान एक चिकित्सक ड्यूटी से गायब मिलीं, जबकि दूसरी चिकित्सक के ओपीडी में मरीजों का उपचार करने के बावजूद उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं मिले। इसके अलावा केंद्र पर तैनात 14 संविदा कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ को चिकित्सक डॉ. सीपी भारती ड्यूटी पर नहीं मिलीं। वहीं, डॉ. शालिनी पांडेय ओपीडी में मरीजों का उपचार करती मिलीं, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर दर्ज नहीं थे। जानकारी मिली कि उनके द्वारा कार्य में रुचि नहीं ली जाती और मेडिकल व इमरजेंसी ड्यूटी भी नहीं की जाती है।
सीएमओ ने अधीक्षक रवि राजभर से कोर्ट रजिस्टर मांगा तो बताया गया कि रजिस्टर अभी तैयार नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए रजिस्टर तैयार कराने का निर्देश दिया। कर्मचारियों की अनुपस्थिति और उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही पर सीएमओ ने अधीक्षक को अनुपस्थित चिकित्सक समेत सभी 14 संविदा कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि संबंधित सभी कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। साथ ही डॉ. शालिनी पांडेय की प्रतिदिन की उपस्थिति सुबह आठ बजे तक भेजने का निर्देश अधीक्षक को दिया गया है। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कर्मचारियों की अनुपस्थिति से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने और मरीजों को उपचार में परेशानी होने की आशंका बढ़ गई है।