फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   14 patients found in TB screening outreach camp, treatment started

Ambedkar Nagar News: टीबी स्क्रीनिंग आउटरीच कैंप में मिले 14 मरीज, उपचार शुरू

Sat, 13 Sep 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 13 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
14 patients found in TB screening outreach camp, treatment started
अंबेडकरनगर। टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग आउटरीच कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। 8 सितंबर से शुरू हुए ये कैंप पूरे माह तक उन ग्रामों में चलाए जा रहे हैं, जहां क्षय रोग के मामले अधिक पाए गए हैं। अब तक 14 मरीजों को चिह्नित कर इलाज शुरू किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों और लक्षणयुक्त मरीजों तक पहुंचकर जांच और उपचार सुनिश्चित कर रही हैं। कैंप में बलगम परीक्षण, सीबी-नाट जांच और निशुल्क एक्सरे जांच कराई जा रही है। जलालपुर के भाऊकुआ, भीटी के हीडी पकड़िया, अकबरपुर के बनगांव, जहागीरगंज के देवरिया बुजुर्ग और कटेहरी के औरंगनगर में आउटरीच कैंप लगाए गए। इन स्थानों पर कुल 434 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अब तक 4226 लोगों की जांच हो चुकी है और 393 लोगों के नमूने लैब में जांचे गए हैं। इनमें 14 मरीज टीबी संक्रमित पाए गए हैं, जिनका तुरंत उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। डॉ. गौतम मिश्रा का जिला क्षय रोग अधिकारी का कहना है कि आउटरीच कैंप में अब तक 14 पॉजिटिव केस चिह्नित किए गए हैं और उनका उपचार शुरू किया गया है। समयबद्ध जांच और निरंतर निगरानी से क्षय रोग पर नियंत्रण पाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed