फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   14 doctors and 59 employees found missing from hospitals

Ambedkar Nagar News: 14 चिकित्सक और 59 कर्मचारी अस्पतालों से मिले नदारद

Mon, 08 Jul 2024 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
14 doctors and 59 employees found missing from hospitals
अंबेडकरनगर। सरकारी अस्पतालों में सोमवार को चिकित्सकों व कर्मचारियों की बड़ी मनमानी सामने आई। सीएमओ डॉ. राजकुमार व अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ को जिला अस्पताल, सीएचसी अकबरपुर व पीएचसी रामनगर के निरीक्षण में एक सीएचसी प्रभारी, 13 चिकित्सक समेत कुल 73 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है, साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के खुलने का समय सुबह आठ बजे से है लेकिन सोमवार को सीएमओ डॉ. राजकुमार को निरीक्षण में सुबह सवा नौ बजे अस्पताल में झाडू लगते मिला। यहां सिर्फ दो चिकित्सक ही अपने-अपने कक्ष में थे जबकि सीएचसी प्रभारी डॉ. नूर अहमद समेत छह चिकित्सक व 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इसके बाद साढ़े नौ बजे सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इनसे पहले सुबह नौ बजे अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ पहुंच चुके थे। यहां भी चिकित्सकों व कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही मिली। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने पर जहां आठ चिकित्सक नदारद थे तो वहीं 43 अन्य कर्मचारी भी बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। इसके बाद अधिकारियों की टीम दोपहर लगभग 12:30 बजे पीएचसी रामनगर पहुंची। यहां चिकित्सक तो ड्यूटी पर मौजूद मिले लेकिन दो कर्मचारी नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये मिले गैरहाजिर

जिला अस्पताल में डॉ. सीएस यादव, डॉ. लता चौधरी, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. सरिता गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. रवि विक्रम, डॉ. उबैदुर्रहमान व डॉ. सुमित तिवारी अनुपस्थित रहे। सीएचसी अकबरपुर में सीएचसी प्रभारी डॉ. नूर अहमद के अलावा डॉ. मूलचंद, डॉ. सुधा वर्मा, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. पीयूष, डॉ. मनीष कुमार तिवारी, आदि अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार पीएचसी रामनगर में अनवर व निखिल कुमार बगैर किसी सूचना के नदारद मिले।



काटा गया वेतन
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- डॉ. राजकुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed