फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   138 students appeared for the exam in Mini ITI

Ambedkar Nagar News: मिनी आईटीआई में 138 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 19 May 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 19 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
138 students appeared for the exam in Mini ITI
अंबेडकरनगर। मदरसा मिनी आईटीआई की परीक्षा सोमवार को एक केंद्र मदरसा कंजुल उलूम टांडा में आयोजित हुई। छह विद्यालयों के पहली व दूसरी पाली में कुल पंजीकृत 180 में से 138 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 42 गैर हाजिर रहे। कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा में 82 के मुकाबले 62, कढ़ाई में 16 में से 14, स्टेनोग्राफी में 27 में से 16 और सिलाई की परीक्षा में 55 में से 46 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुईं।
विज्ञापन

परीक्षा में मदरसा निसारुल उलूम शहजादपुर, मदरसा कंजुल उलूम टांडा, मदरसा जामिया बीबी सुल्ता खातून बसखारी, मदरसा जामिया कादरिया फैजुल उलूम सिकंदरपुर, मदरसा फैजाने सिझाैली, मदरसा जियाउल उलूम इल्तिफातगंज के परीक्षार्थी शामिल हुई। सुबह की पाली में 9 से 12 बजे तक व दोपहर की पाली में दो से पांच बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed