फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   120 special buses will run from the district for Maha Kumbh

Ambedkar Nagar News: जिले से महाकुंभ के लिए चलेंगी 120 स्पेशल बसें

Tue, 03 Dec 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 03 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
120 special buses will run from the district for Maha Kumbh
अकबरपुर बस स्टेशन में कुंभ मेले को लेकर तैयारी पूरी।
नवनीत सिंह
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अगले माह जनवरी माह में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 के लिए जिले से 120 बसों का संचालन होगा। ये बसें श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जाएंगी। इसमें से 60 बसें अकबरपुर स्थायी डिपो से चलेंगी। वहीं, 60 बसें कम्हरिया से चलाने के लिए अस्थायी डिपो बनाया जाएगा।

जनवरी माह के पहले सप्ताह से इन बसों का संचालन शुरू किए जाने की तैयारी है। महाकुंभ के दौरान अंबेडकरनगर समेत आजमगढ़ व गोरखपुर के सीमावर्ती इलाकों से एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के महाकुंभ में स्नान और दर्शन पूजन के लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


12 वर्षों में एक बार आयोजित होने वाले महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में छह शाही स्नान होंगे। इस बार पहले दिन ही सिद्ध योग का संयोग बनने के कारण जनवरी माह से ही श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं को प्रयागराज तक ले जाने व वापस लाने के लिए राज्य परिवहन निगम ने जिले से अतिरिक्त बसों के संचालन की कवायद शुरू की है। यात्रियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए इन बसों का संचालन जिले के दो स्थानों से किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर डिपो के एआरएम कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए 120 बसों का संचालन होगा। इनमें 60 बसों का संचालन अकबरपुर डिपो परिसर और 60 बसों को कम्हरिया के अस्थायी डिपो से चलाया जाएगा। अकबरपुर डिपो की 35 बसें इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। शेष 85 बसें दिसंबर के अंतिम सप्ताह में उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके बाद दोनों जगहों से जनवरी माह के पहले सप्ताह में तिथि तय कर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इन बसों के संचालन से आजमगढ़, संतकबीर नगर व गोरखपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले श्रद्धालुओं को भी पूरा लाभ मिलेगा। अकबरपुर डिपो से चलने वाली बसें सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर व कादीपुर के साथ ही सुल्तानपुर नगर के बाहर से होकर प्रयागराज जाएंगी। वहीं, कम्हरिया से चलने वाली बसें बूढ़नपुर से जौनपुर के रास्ते शाहगंज होते हुए प्रयागराज तक श्रद्धालुओं को पहुंचाएंगी।


श्रद्धालुओं को गांव से भी ले जाने की व्यवस्था
महाकुंभ स्नान के लिए परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं को गांव से ले सीधे प्रयागराज तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की है। डिपो कर्मियों के अनुसार अगर किसी गांव में 60 से 65 यात्री स्नान करने जा रहे हैं तो वह अपने गांव तक बस को बुलवाने का आवेदन कर सकता है। इसके लिए गांव के प्रधान या किसी संभ्रांत व्यक्ति को डिपो पहुंचकर लोगों की संख्या, दिन और समय नोट कराना होगा। इसके बाद तय दिन व समय पर बस गांव पहुंचकर श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी। इसके लिए डिपो से गांव तक का अतिरिक्त किराया भी यात्रियों को चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed