फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   104 child scientists and teachers honored

104 बाल वैज्ञानिकों व शिक्षकों का सम्मान

Mon, 06 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
104 child scientists and teachers honored
अंबेडकरनगर के टांडा में किया गया बाल वैज्ञानिकों, प्रेरकों तथा शिक्षकों का सम्मान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बाल विज्ञान कांग्रेस के 104 बाल वैज्ञानिकों तथा उनके शिक्षकों, संस्था प्रधानों तथा वालंटियर को सम्मानित किया गया। उधर, विज्ञान को लेकर छात्र-छात्राओं में रुचि बढ़ाने के लिए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तरफ से सोमवार को बाल वैज्ञानिकों तथा अन्य को सम्मानित करने के लिए टांडा के आदर्श जनता इंटर कॉलेज परिसर में समारोह का आयोजन हुआ। टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्त ने बतौर मुख्य अतिथि मेधावियों व बाल वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की। प्रबंधक लालजी पटेल, जिला समन्वयक निरंजन लाल व यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्त ने कहा कि हमें विज्ञान की महत्ता को जन-जन को समझाना है। इससे पहले विभिन्न प्रोजेक्ट में बेहतर प्रदर्शन के लिए अंशिका यादव, शिखा गुप्त, दीक्षा चौधरी, काजल यादव, महरोज अंजुम, सोनाली, सृष्टि, नेहा मौर्य, आंचल, शालिनी भारती, जीनत कुलशुम, सालिनी सिंह, नीर फातिमा, मुस्कान सोनी के अलावा सुशीलकांत दुबे, श्याम मोहन पटेल, नीरज यादव, विवेक जायसवाल, डॉ. अखिलेेश कुमार, चंद्रभान मौर्य आदि को सम्मानित किया गया। कुल 104 छात्र-छात्राओं व अन्य का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

एक कदम शिक्षा की ओर थीम लेकर कोशिश पाठशाला के तहत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में बीते दिनों 20 विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शामिल कर विज्ञान प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसके नतीजे घोषित किए गए हैं। निर्णायक मंडल एवं आयोजन मंडल की भूमिका में शामिल छात्र-छात्राओं मौसम चौधरी, शिवम विश्वकर्मा, शुभम चौधरी, पवन, दुर्गेश, मानस सिंघल व रानी विश्वकर्मा समेत प्रशांत आदि ने बताया कि प्रतियोगिता के इंटरमीडिएट वर्ग में डॉ. एके पब्लिक स्कूल के छात्र वागीश राज पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष पटेल को दूसरा, जबकि जीआईसी अकबरपुर के छात्र गिरीश पांडेय को तीसरा स्थान मिला। हाईस्कूल वर्ग में एके पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यंश ने पहला स्थान हासिल किया। आदित्य सेन दूसरे तथा सूर्यांश तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में रजत पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशी मौर्य पहले तथा अप्रतिम गुप्ता को दूसरा स्थान मिला। इंग्लिश ग्रामर एकेडमी की आराध्या वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। विज्ञान प्रदर्शन में कुल 20 मॉडल शामिल किए गए। इसमें वाटर लेवल इन टैंक एलार्म को पहला स्थान मिला। टीचिंग रोबोट को दूसरा तथा ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट को तीसरा स्थान दिया गया। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के स्थानीय निदेशक डॉ. संदीप कुमार तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed